कोर्ट ने सुनाया फैसला – भेड़ को हुई 3 साल की जेल, महिला के साथ हुई थी ये दुर्घटना, पढ़ें पूरी खबर।।

Spread the love

 अब तक सजा इंसानो को ही मिलती थी। पहली बार ऐसा हुआ है कि एक मामले में अदालत ने एक जानवर यानी भेड़ को सजा सुनाई है। महिला की हत्या की दोषी भेड़ को तीन साल कैद की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा भी अदालत ने कई तरह की शर्तें रखी हैं। 
खबरों के मुताबिक, मामला अफ्रीकी देश सूडान का है। यहां एक भेड़ पर महिला की हत्या करने का आरोप था। अदालत ने भेड़ को हत्या का दोषी पाया और भेड़ समेत उसके मालिक को भी सजा सुनाई। 

सूडान में एक भेड़ ने 40 वर्षीय महिला पर हमला किया और उसे मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक, भेड़ के हमले से महिला जमीन पर गिर गई। इसके बाद भेड़ अपनी सींघो से उस पर वार करती रही। भेड़ ने तब तक वार किए जब तक महिला की मौत नहीं हो गई। इसके बाद मृतक के परिजनों ने अदालत का रुख किया। 

अदालत ने सुनाई अनोखी सजा 
अदालत ने भेड़ के मालिक को तो जेल की सजा नहीं सुनाई, लेकिन भेड़ को कैंप में भेज दिया। वह वहां तीन साल तक रहेगी, इसके बाद जब वह छूटकर बाहर आएगी तो उसे मृतक महिला के परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा। इसके अलावा अदालत ने भेड़ के मालिक को पांच गाय खरीदकर मृतक के परिजनों को देने का आदेश दिया है। 


Spread the love
और पढ़े  काम की खबर: आपके पास नहीं है वोटर ID कार्ड फिर भी ऐसे डाल सकते हैं वोट, जानिए ...
  • Related Posts

    त्रिपुरा में कड़ी सुरक्षा के बीच टीटीएएडीसी चुनाव के लिए वोटिंग जारी, शुरुआती दो घंटों में 22% मतदान

    Spread the love

    Spread the loveत्रिपुरा ट्राइबल एरियाज ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल (टीटीएएडीसी) चुनाव में रविवार को मतदान के पहले दो घंटों के भीतर लगभग 22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों के अनुसार,…


    Spread the love

    ईरान युद्ध से US को झटका: वैश्विक ताकत की रेस में अमेरिका कमजोर, कई मोर्चों पर असर, चीन-रूस को होगा फायदा?

    Spread the love

    Spread the love   ईरान में जारी युद्ध और उससे उपजे भू-राजनीतिक तनाव ने अमेरिका की वैश्विक स्थिति पर गहरा असर डाला है। विश्लेषकों के मुताबिक इस संघर्ष ने न…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *