कोरोना Update: भारत में 32 हजार के पार हुए कोरोना के एक्टिव केस,पिछले 24 घंटे में मिले 5 हजार से ज्यादा नए संक्रमित,इतने लोगों की हुई मौत

कोरोना Update: भारत में 32 हजार के पार हुए कोरोना के एक्टिव केस,पिछले 24 घंटे में मिले 5 हजार से ज्यादा नए संक्रमित,इतने लोगों की हुई मौत

भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। आलम ये है कि अब एक्टिव केस यानी ऐसे मरीजों की संख्या 32 हजार के पार हो गई है, जिनका अभी इलाज चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी 32 हजार 814 एक्टिव केस है। पिछले 24 घंटे के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बीच, 5,357 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 11 मरीजों की मौत भी हो गई।

इन राज्यों में हुई सबसे ज्यादा मौतें
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शनिवार को देशभर में 11 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई। इनमें तीन गुजरात, दो हिमाचल प्रदेश के संक्रमित थे। बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और केरल के एक-एक संक्रमित ने जान गंवा दी।

  • Related Posts

    राष्ट्रपति ली का भारत दौरा LIVE: उद्योग जगत की हस्तियों से मुलाकात, PM मोदी ने ली सेल्फी

    उद्योग जगत की हस्तियों से मुलाकात, PM मोदी ने ली सेल्फी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने भारत-कोरिया बिजनेस लीडर्स डायलॉग में हिस्सा लिया।…

    कोरोना को लेकर WHO का फैसला: डॉक्टर ने बताया इस बार कौन से लक्षण कर रहे परेशान

        दिसंबर 2019 के आखिरी के हफ्तों में शुरू हुई कोरोना महामारी अब भी खत्म नहीं हुई है। पिछले कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार नियंत्रित थी, हालांकि अब एक…