देश में तेजी से फैल रहा कोरोना : पिछले 24 घंटों में 3 हजार से अधिक केस, 39 की हुई मौत सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़ी।।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 3303 मामले सामने आए हैं और 39 मरीजों की मौत हुई है। हालांकि, इस दौरान 2,563 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 16,980 हो गई जो कि आने वाले समय के लिए खतरे की घंटी है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,23,693 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि बुधवार के जारी आंकड़े में बीते 24 घंटों में 2,927 केस मिले थे और 32 लोगों की मौत हुई थी। वहीं सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि नए मामलों में से 40 फीसदी मामले राजधानी दिल्ली से मिल रहे हैं। 

देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,367 नए मामले सामने आए। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 4800 से ज्यादा हो गई है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना वायरस के 1,367 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो कि 6 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा हैं। 

  • Related Posts

    राष्ट्रपति ली का भारत दौरा LIVE: उद्योग जगत की हस्तियों से मुलाकात, PM मोदी ने ली सेल्फी

    उद्योग जगत की हस्तियों से मुलाकात, PM मोदी ने ली सेल्फी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने भारत-कोरिया बिजनेस लीडर्स डायलॉग में हिस्सा लिया।…

    कोरोना को लेकर WHO का फैसला: डॉक्टर ने बताया इस बार कौन से लक्षण कर रहे परेशान

        दिसंबर 2019 के आखिरी के हफ्तों में शुरू हुई कोरोना महामारी अब भी खत्म नहीं हुई है। पिछले कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार नियंत्रित थी, हालांकि अब एक…