दिल्ली में फिर बढ़ रहा कोरोना संक्रमण,पिछले 7 दिनों में 48 मरीजों की मौत.


दिल्ली में कोरोना
से संक्रमित हो रहे लोगों के साथ दम तोड़ रहे मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। पिछले सात दिनों में कोरोना से चार दर्जन मरीजों ने दम तोड़ दिया है। इसमें ज्यादातर मरीज कोरोना के अलावा दूसरी अन्य बीमारी से पीड़ित थे। सात दिन में मौत का यह आंकड़ा कोविड-19 की तीसरी लहर के बाद सबसे ज्यादा है।
दिल्ली में इससे पहले 27 फरवरी तक कोविड की तीसरी लहर के तहत मरीजों ने सबसे ज्यादा मरीजों ने दम तोड़ा था। 27 फरवरी के बाद से दिल्ली में कोरोना से मौत के आंकड़े में तेजी से गिरावट हुई। साथ ही कोरोना से संक्रमित हो रहे मरीजों का आंकड़ा भी घटता गया।
दिल्ली में 28 फरवरी से छह अगस्त तक दिल्ली में अधिकतर दिन कोरोना से मौत का आंकड़ा शून्य ही रहा। हालांकि छह अगस्त के बाद एक बार फिर तेजी से मौत के मामले बढ़ने लगे। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में 25 दिसंबर 2021 से 27 फरवरी 2022 तक कोरोना की तीसरी लहर का असर देखा गया। इस दौरान करीब 1018 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया।
वहीं 28 अगस्त को साल 2022 में पहली बार कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। विभाग के अनुसार साल 2022 में 27 फरवरी से छह अगस्त तक कोरोना का कहर काफी कम रहा। इस सवा पांच माह के दौरान केवल 206 मरीजों की मौत कोरोना से हुई। दिल्ली में इस दौरान एक दिन में मौत का आंकड़ा दो से तीन से अधिक नहीं रहा। जबकि अधिकतर दिन आंकड़ा जीरो ही रहा।

और पढ़े  कब से लगेगा UPI पर चार्ज और किसे देना होगा-किसे नहीं? हर कंफ्यूजन यहां करें दूर

इस दिन हुई मौत
7 अगस्त – 2 मरीज
8 अगस्त – 6 मरीज
9 अगस्त – 7 मरीज
10 अगस्त – 8 मरीज
11 अगस्त – 6 मरीज
12 अगस्त – 10 मरीज
13 अगस्त – 9 मरीज

  • Related Posts

    खुद को पुलिस बताकर दिल्ली में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,तीन गिरफ्तार

    दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास तीन युवकों ने एक 17 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी अपने नाबालिग मित्र के साथ शाम को कालकाजी मंदिर में दर्शन के…

    दिल्ली- नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: कालकाजी मंदिर के पास 3 लोगों ने की दरिंदगी, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

    राजधानी दिल्ली के कालकाजी थाना इलाके में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। सोमवार रात कालकाजी मंदिर के पास एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ यह घटना…