दिल्ली में अलर्ट – खतरे के निशान के उपर बह रही यमुना,पानी का तेज बहाव देख सहमे लोग।

दिल्ली में अलर्ट – खतरे के निशान के उपर बह रही यमुना,पानी का तेज बहाव देख सहमे लोग।

यमुना का जलस्तर शुक्रवार देर रात 205.65 मीटर पहुंच गया। दिल्ली बाढ़ नियंत्रण विभाग के मुताबिक शनिवार शाम तक यमुना के जलस्तर में करीब एक मीटर की और बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग ने दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट घोषित कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक हथिनीकुंड बैराज से यमुना में एक लाख क्यूसेक से अधिक मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। दिल्ली बाढ़ नियंत्रण विभाग ने पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना के 205.33 मीटर के जलस्तर को खतरे का निशान घोषित किया है। यहां जब जलस्तर 204.50 मीटर होता है, तब नदी के आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी जाती है।
दिल्ली में अलर्ट – खतरे के निशान के उपर बह रही यमुना,पानी का तेज बहाव देख सहमे लोग।
वहीं, 207.49 मीटर जलस्तर पहुंचने पर दिल्ली बाढ़ की चपेट में आ सकती है। दिल्ली बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यमुना खादर के आसपास और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को हटा दिया गया है।

पिछले साल 30 जुलाई को यमुना खतरे के निशान को पार कर गई थीं। पुराने रेलवे ब्रिज का जलस्तर बढ़कर 205.59 मीटर हो गया था। 2019 में 18-19 अगस्त को यमुना का प्रवाह दर 8.28 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया था और यमुना का जलस्तर 206.60 मीटर तक पहुंच गया था। इसके कारण दिल्ली सरकार को निकासी और राहत अभियान शुरू करना पड़ा था। नदी के उफान के बाद कई निचले इलाके जलमग्न हो गए थे। 1978 में यमुना का जलस्तर सर्वाधिक रिकॉर्ड स्तर 207.49 मीटर तक बढ़ गया था। वहीं 2013 में यह बढ़कर 207.32 मीटर तक हो गया था।

और पढ़े  दिल्ली एसआईआर: CM रेखा गुप्ता से लेकर केजरीवाल के परिवार तक को नोटिस, 47.56 लाख नाम हटे, जानें..
  • Related Posts

    खुद को पुलिस बताकर दिल्ली में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,तीन गिरफ्तार

    दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास तीन युवकों ने एक 17 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी अपने नाबालिग मित्र के साथ शाम को कालकाजी मंदिर में दर्शन के…

    दिल्ली- नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: कालकाजी मंदिर के पास 3 लोगों ने की दरिंदगी, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

    राजधानी दिल्ली के कालकाजी थाना इलाके में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। सोमवार रात कालकाजी मंदिर के पास एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ यह घटना…