दिल्ली: शाहदरा के विश्वास नगर में लगी आग, हादसे में 4 की मौत, अस्पताल में भर्ती दो की हालत स्थिर

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके के विश्वास नगर में लगी आग में चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं जिन्हे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

शाहदरा के पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि पुलिस स्टेशन को आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर, खास तौर पर विश्वास नगर की गली नंबर 11 में, पहुंचने पर पता चला कि वहां आग लगी थी। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अभी स्थिर है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। शुरुआती जांच से लगता है कि आग ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट से शुरू हुई थी। पहली मंजिल पर सो रहे लोग इसकी चपेट में आ गए।

 

ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट से लगी आग
शाहदरा जिले के फर्श बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत विश्वास नगर में, सुबह करीब 4 बजे एक ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट पर आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। आग लगने के समय वहां छह लोग सो रहे थे। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। घायलों को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

और पढ़े  पूर्व सांसद आनंद मोहन को झटका: करना होगा आत्मसमर्पण, बिहार सरकार का फैसला SC से रद्द
  • Related Posts

    परिसीमन विधेयक- आज स्टालिन और शरद पवार से खरगे की मुलाकात, सोनिया गांधी भी जा सकती हैं साथ

    सपा ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप समाजवादी पार्टी ने लोकसभा में अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। पार्टी के मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव ने निर्देश दिया…

    मन की बात: ‘युवाओं के सपनों के सामने बड़ी चुनौती बनी ड्रग्स की लत’, PM मोदी बोले- इच्छाशक्ति से जीतें जंग

    प्रधानमंत्री मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से जुड़ रहे हैं और विभिन्न मुद्दों पर अपने…