देहरादून: चमोली में छेड़खानी के आरोपी अतिथि शिक्षक का अनुबंध समाप्त, बालक के साथ शोषण का भी आरोप

Spread the love

 

मोली के एक इंटर कॉलेज में छात्रा से छेड़खानी के मामले में आरोपी अतिथि शिक्षक युनुस अंसारी का अनुबंध समाप्त कर दिया गया है। दशोली विकासखंड के एक इंटर कॉलेज में राजनीति विज्ञान के अतिथि प्रवक्ता युनूस अंसारी पर 12वीं की एक छात्रा से छेड़खानी और सातवीं कक्षा के बालक के साथ शोषण का आरोप लगा है।

अभिभावकों की ओर से दर्ज शिकायत पर विभागीय अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से प्रकरण में अनुशासनात्मक कार्रवाई कर आरोपी अतिथि शिक्षक का अनुबंध रद्द कर उन्हें सेवा से हटा दिया है।

 

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आरोपी शिक्षक वर्ष 2015 में नियुक्त हुआ था। हाल ही प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विद्यालयी स्तर पर विद्यालय प्रबंधन समिति व अभिभावक संघ की बैठक बुलाई गई। जिसके आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उच्चस्तर पर की गई।

राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था में अनुशासनहीनता, छेड़छखानी या बच्चों की सुरक्षा से जुड़े अपराधों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्कूल स्तर पर निगरानी एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।
-डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री


Spread the love
और पढ़े  दर्दनाक घटना- घर जा रहे जीजा-साले को कुचला, जाफिर की टूटीं पसलियां, शकील के दोनों कानों से बहा खून
  • Related Posts

    ऋषिकेश: सरकारी वेबसाइट पर नीर वाटरफॉल का नाम नहीं, साल भर सैलानियों से गुलजार रहता है झरना

    Spread the love

    Spread the loveजिस नीर झरने की खूबसूरती देखने देश-विदेश से पर्यटक खिंचे चले आते हैं, उसे सरकारी सिस्टम ने कागजों (वेबसाइट) में भुला दिया है। एनआईसी टिहरी की साइट पर…


    Spread the love

    देहरादून- ईरान में खामेनेई की मौत पर दून में शिया समुदाय ने जताया शोक, जलाई कैंडल

    Spread the love

    Spread the love     ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद दून में शिया समुदाय ने तीन दिन का शोक रखा है। रविवार को शिया…


    Spread the love