कांग्रेस ने 5 राज्यों के लिए उम्मीदवार चयन समितियों का किया गठन, प्रियंका गांधी को असम की जिम्मेदारी

Spread the love

 

कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा को आगामी असम विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशी चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने शनिवार रात उन पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चयन समितियों की घोषणा की, जहां इस साल के पहले छह महीनों में चुनाव होने वाले हैं।

पार्टी ने क्या कहा?
पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार, असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए चार सदस्यीय समितियां बनाई गई हैं। इनका मुख्य कार्य चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देना होगा। सांसद और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा असम समिति का नेतृत्व करेंगी। वहां कांग्रेस अन्य विपक्षी दलों के साथ गठबंधन करके भाजपा को सत्ता से हटाने का प्रयास कर रही है। उनके साथ लोकसभा सांसद इमरान मसूद, सप्तगिरी शंकर उलाका और सिरिवेल्ला प्रसाद को असम समिति का सदस्य बनाया गया है।

किस राज में किसको मिली कामान?
अन्य राज्यों की बात करें तो वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री केरल के लिए चयन समिति के प्रमुख होंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए समिति की अध्यक्षता करेंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए वरिष्ठ नेता बी.के. हरिप्रसाद को चयन समिति का प्रमुख बनाया गया है। संबंधित राज्यों के प्रभारी महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता भी अपने-अपने राज्यों की समितियों के पदेन सदस्य होंगे।

क्या है असम का मौजूदा चुनावी समीकरण?
असम की 126 सीटों वाली विधानसभा के लिए चुनाव इस साल मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है। पिछले महीने कांग्रेस ने वाम दलों और कई क्षेत्रीय पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए एक साझा मंच तैयार किया था। वर्तमान में असम विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के पास 64 सीटें हैं, जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के पास 26 विधायक हैं। बाकी बची अन्य सीटें स्थानीय पार्टियों के पास है।

और पढ़े  2006 मालेगांव ब्लास्ट केस: बॉम्बे HC ने चार आरोपियों को किया बरी, जांच एजेंसियों पर उठाए गंभीर सवाल

Spread the love
  • Related Posts

    दर्दनाक मौत- चिकन न बनने पर पति भड़का,पत्नी ने दरांती से उतारा मौत के घाट

    Spread the love

    Spread the loveतेलंगाना के कामारेड्डी से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मामूली घरेलू विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। 28 वर्षीय कबाड़ी विक्रेता कोडानंदम शिवाजी…


    Spread the love

    PM मोदी सिक्किम में फुटबॉल खेलते दिखे,हजारों करोड़ की सौगात देने से पहले युवाओं के बीच PM

    Spread the love

    Spread the loveगंगटोक की सुबह में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज देखने को मिला, जहां विकास परियोजनाओं से पहले उन्होंने युवाओं संग फुटबॉल खेलकर माहौल को जोशीला और प्रेरणादायक बना…


    Spread the love