अयोध्या- खामनेई के निधन पर शोक जुलूस, समुदाय ने दिखाई एकजुटता

 

 

 ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई के निधन की खबर से आहत फैजाबाद के शिया समुदाय ने स्थानीय इमामबाड़ा में गुलूते-गम का आयोजन कर शोक जुलूस निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की और शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराया। समुदाय ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि यदि एक खामनेई को मार दिया गया है तो हर घर से खामनेई निकलेगा।

41-जुलूस में शामिल महिलाएं व लोग।-संवाद

कार्यक्रम की शुरुआत अफसोस सद अफसोस के नारों के साथ हुई। लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया और एकजुटता का संदेश दिया। नादिश और नौशाद जैसे लोगों ने इसे मानवता की क्षति बताया। महिलाओं ने भावुक होकर कहा कि शिया कौम न कभी खत्म हुई थी और न ही कभी खत्म होगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें यतीम कर दिया गया है, लेकिन वे अकेले नहीं हैं। युवती खुशी ने अमेरिका और इस्राइल की नीतियों का जिक्र करते हुए समुदाय के कमजोर न होने का संदेश दिया। इस दौरान अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ नारे भी लगाए गए। आठ वर्षीय अलेला ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। अंत में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।

और पढ़े  पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: फौजी का पार्थिव शरीर लेकर लौट रहे बेटे समेत चार की मौत, योगी ने जताया दुख
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…