उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी…कश्मीर में पारा माइनस में, पंजाब-हरियाणा में शीतलहर

Spread the love

 

 

त्तर भारत में सर्दी धीरे-धीरे अपने तेवर दिखा रही है। कश्मीर घाटी से लेकर पंजाब और हरियाणा तक तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। श्रीनगर सहित कश्मीर के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है, जबकि मैदानी राज्यों में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 27-28 नवंबर के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके बाद ठंड और बढ़ेगी।

 

कश्मीर में सर्दी लगातार बढ़ रही है। रविवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम है। दिन का अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री रहा। काजीगुंड में न्यूनतम पारा माइनस 2.3 डिग्री, पहलगाम में माइनस 3.5 डिग्री, जबकि गुलमर्ग में न्यूनतम 0.0 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि घाटी में 30 नवंबर तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा। हालांकि, इस दौरान पारा 3 डिग्री तक और गिर सकता है। पहाड़ी इलाकों में सुबह और रात की ठंड और तेज हो रही है।

 

पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा, अगले तीन दिनों में और गिरेगा पारा
पंजाब में भी सर्दी ने दस्तक दे दी है। राज्य में रविवार को न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे ठंडा स्थान रहा फरीदकोट, जहां रात का तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा जैसे शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में रात का पारा 2 से 3 डिग्री तक और गिर सकता है। कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा भी पड़ेगा, लेकिन समूचे राज्य में छह दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है और मौसम शुष्क रहेगा।

हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलने और हवाओं की दिशा बदलने से रात के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई। हिसार रविवार को प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार विक्षोभ के बाद उत्तरी हवाएं तेज हुईं, जिससे ठंड बढ़ी है। इस दौरान न्यूनतम पारा 2.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 3 डिग्री गिरा। हालांकि दिन में निकली धूप ने कुछ राहत दी, लेकिन रातें अब और ठंडी होंगी।

और पढ़े  सीबीआई को मिली बड़ी कामयाबी-: दुबई से भारत लाया गया भगोड़ा अनिल कुमार रेड्डी- जानें क्या हैं उस पर आरोप

 

  • ओडिशा में चक्रवात का अलर्ट, तटीय अगले 48 घंटों में चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका के बीच ओडिशा सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। 25 से 27 नवंबर के बीच राज्य के कुछ तटीय जिलों में बारिश के आसार हैं।

आने वाले दिनों में देशभर का मौसम
आईएमडी के 23 नवंबर के बुलेटिन के अनुसार, आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम का रुख इस प्रकार रहेगा…

  • उत्तर भारत : 27–28 नवंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी बढ़ेगी। मैदानी इलाकों में इसका कोई बड़ा प्रभाव नहीं दिखेगा, लेकिन इसके बाद तापमान में तेज गिरावट आएगी
  • दिल्ली-एनसीआर : दिन का तापमान 24–26 डिग्री और रात का पारा 8–10 डिग्री तक रह सकता है। हवा की दिशा उत्तरी रहने से सर्दी में बढ़ोतरी होगी। कोहरा बढ़ने के आसार हैं
  • मध्य भारत (एमपी-छत्तीसगढ़): ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर में रात का पारा 10–12 डिग्री तक जा सकता है। मौसम शुष्क रहेगा
  • राजस्थान : बीकानेर-जयपुर-सीकर बेल्ट में ठंड बढ़ेगी। रात का तापमान कई जिलों में 7-9 डिग्री तक रह सकता है
  • पूर्वोत्तर भारत : अरुणाचल के ऊपरी हिस्सों में हल्की बर्फबारी के संकेत। असम, मेघालय और नागालैंड में सुबह के समय कोहरा बढ़ेगा
  • दक्षिण भारत : तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना। केरल में तापमान सामान्य के आसपास रहेगा

Spread the love
  • Related Posts

    जारी है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए ग्रहण काल में क्या करें और राशियों पर कैसा होगा असर

    Spread the love

    Spread the love     साल का पहला चंद्र ग्रहण जारी है। ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से हो चुका है। यह ग्रहण शाम 6 बजकर 47…


    Spread the love

    नितिन नवीन समेत BJP के नौ राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी देखें

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसके बाद उनकी आवाज संसद से पूरे देश में सुनी जाएगी।…


    Spread the love