दिल्ली पहुंचे CM योगी, पीएम मोदी से मुलाकात की…BJP के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन से भी मिलेंगे

Spread the love

 

 

सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की है। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम योगी गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। इन मुलाकातों के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो चली हैं।

बीते दिनों सीएम योगी के आवास पर भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ इस मामले पर लंबी बैठक हुई थी। आज इसी सिलसिले में सीएम योगी भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर सकते हैं।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, सीएम योगी अभी तक नितिन नबीन से नहीं मिले हैं। वह उनके साथ उनकी पहली औपचारिक मुलाकात भी है। राजनीतिक गलियारों से चर्चाएं यह भी आ रही हैं कि नितिन नबीन के साथ सीएम कैबिनेट के विस्तार पर भी चर्चा कर सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

सीएम योगी ने पीएम मोदी से मुलाकात की

वहीं, अपने एक्स अकाउंट से पीएम मोदी ने सीएम योगी से मुलाकात की तस्वीर शेयर की है।

लखनऊ में हो चुकी है लंबी बैठक

यूपी में कैबिनेट विस्तार की अटकलें काफी समय से चल रही हैं। पंकज चौधरी के अध्यक्ष बनने के बाद नए सिरे से पार्टी और संगठन में नेताओं का समायोजन होना था। ऐसा माना जा रहा है कि पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ कई नए चेहरों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- आचारी मंदिर में भगवान का अभिषेक करती हैं सूर्य की किरणें
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love