सीएम धामी- किसी बहन, बेटी को कोई परेशानी हो तो मेरे कार्यालय से संपर्क करें

प्रदेश की किसी भी बहन-बेटी को कोई परेशानी हो तो मेरे कार्यालय से संपर्क करे। यह कहना है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का। उन्होंने यह बात यहां गढ़ी कैंट में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में कही। सीएम ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि उनकी परेशानी का संज्ञान लेकर उसका निस्तारण कर एक भाई होने का कर्तव्य निभा सकूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समारोह में वह मुख्यमंत्री नहीं बल्कि भाई के रूप में मौजूद हैं। सरकार ग्रामीण महिलाओं की आजीविका में वृद्धि के लिए जल्द ही जल सखी योजना शुरू करने जा रही है। इसके साथ ही पेयजल आपूर्ति का काम महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंपने की भी तैयारी की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में नए कनेक्शन, बिल वितरण, बिल वसूली और योजनाओं के रखरखाव का काम आउटसोर्स के आधार पर महिला स्वयं सहायता समूहों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं की ओर से बनाए गए उत्पादों की वैश्विक पहचान बनी है। सरकार ने तीन जैसी कुप्रथा का अंत करने के साथ, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, शौचालयों के निर्माण, आवास योजनाओं के तहत महिलाओं को प्राथमिकता, मातृत्व अवकाश में वृद्धि एवं बेटियों के लिए सेना और सैनिक स्कूलों का रास्ता खुलवाकर उन्हें सशक्त बनाने का काम किया है।

 

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि रक्षाबंधन जो पारिवारिक उत्सव है उसे यहां सामाजिक उत्सव के रूप में विस्तार दिया गया है। जो अच्छी पहल है। यह पर्व प्रेम और संकल्प का प्रतीक है। जो बताता है कि समाज में हर नारी की रक्षा करना परिवार नहीं बल्कि पूरे समाज व देश के हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा, महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए पहले जो योजनाएं बनती थी, वे भाई भतीजा वाद तक सीमित थी, लेकिन अब विकास की योजनाएं हर गरीब के घर तक पहुंच रही है। रक्षा बंधन समारोह की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की। समारोह में भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, निर्मला जोशी आदि मौजूद रहे। 

और पढ़े  भारत-तिब्बत व्यापार समय से 6 दिन पहले बंद: बर्फबारी की आशंका, व्यापारी गुंजी पहुंचे, इस बार फीका रहा कारोबार

घोड़ा प्रकरण को याद कर भावुक हुए जोशी
समारोह में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी घोड़ा प्रकरण को याद कर भावुक हुए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने झूठे प्रकरण में उन्हें यह सोचकर जेल भिजवाया कि इससे उनकी छवि धूमिल होगी लेकिन बहनों के आशीर्वाद से चुनाव में वह और अधिक मतों से जीते।

पुख्ता नहीं थे इंतजाम, लगा जाम
गढ़ी कैंट में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने से व्यवस्थाएं चरमरा गई। पुख्ता इंतजाम न होने से क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी।

  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…