पूर्व CM कोश्यारी को उनके आवास पर बधाई देने पहुंचे CM धामी, पद्म भूषण सम्मान के लिए जताई खुशी

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। सीएम धामी ने कोश्यारी को देश के प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान के लिए चयनित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कहा कि यह उनके सार्वजनिक जीवन में किए गए दीर्घकालिक, समर्पित एवं राष्ट्रसेवा से परिपूर्ण योगदान का उचित सम्मान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी ने उत्तराखंड आंदोलन से लेकर राज्य के गठन, प्रशासनिक नेतृत्व और सांविधानिक दायित्वों के निर्वहन तक प्रत्येक भूमिका में प्रदेश और देश को सुदृढ़ दिशा देने का कार्य किया है। उनका जीवन जनसेवा, सादगी और राष्ट्रनिष्ठा का प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने ईश्वर से कोश्यारी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

 

पूर्व सीएम कोश्यारी को दी बधाई

स्वजल कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को पूर्व सीएम पद्मभूषण भगत सिंह कोश्यारी से उनके शासकीय आवास पर भेंट की। उन्होंने प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान से अलंकृत किए जाने पर पूरे स्वजल कर्मचारी संघ परिवार की ओर से कोश्यारी को बधाई दी। संघ ने उन्हें स्वजल के विभागीय कर्मचारियों की विगत 28-29 वर्षो की निरंतर सेवाओं के उपरांत भी विभिन्न प्रकार की समस्याओं के संबंध में भी विस्तार पूर्वक अवगत कराया।

कोश्यारी ने संघ को आश्वस्त किया कि भविष्य में जब भी उनकी आवश्यकता कर्मचारी संघ को होगी, वह नि:स्वार्थ भाव से हर स्तर पर कर्मचारियों के हितों एव उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

और पढ़े  नैनीताल के भास्कर को सर्वश्रेष्ठ पेपर पुरस्कार से सम्मानित किया

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- चुनावी मोर्चे पर अकेले पड़ गए कांग्रेस के कमांडर, नेताओं की खींचतान से घमासान

    Spread the love

    Spread the loveचुनावी मोर्चे पर कांग्रेस के कमांडर अकेले पड़ गए हैं। भाजपा के प्रहार का जवाब देने के बजाय प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को अपने ही नेताओं की खींचतान…


    Spread the love

    देहरादून: रिटायर्ड ब्रिगेडियर हत्याकांड, 2 और दबोचे, 1 को गोली लगी, अब तक नौ आरोपी हो चुके गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love   रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे हुई मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली लगी…


    Spread the love