Cloudburst – हेलिकॉप्टर के माध्यम से पहुंचाई गई राहत खाद्य सामग्री|

जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल द्वारा धनौल्टी के आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों को पहुंचाई राहत। ग्राम रगड़गांव, सेरा, घुड़साल आदि गांव में सहस्रधारा देहरादून से हेलिकॉप्टर के माध्यम से दो राउंड लगा कर 40 पैकेट राहत खाद्य सामग्री पहुंचाई गई है। इसके साथ ही जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार के दिशा निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग द्वारा राशन किट एवं चिकित्सा विभाग द्वारा मेडिकल किट तैयार किेए गए हैं। तहसील प्रसाशन के माध्यम से अब तक 232 राशन किटों का वितरण किया जा चुका है। इसके साथ ही मेडिकल किट भी वितरित किये जा रहे हैं। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार एवं अपर जिलाधिकरी रामजी शरण शर्मा द्वारा स्वयं आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जाकर अपनी उपस्थिति में राशन किट और मेडिकल किट पहुंचाए गए। वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरखेत,मालदेवता, गाड़गांव सहित कई आपदाग्रस्त क्षेत्रों और अन्य गांवों का दौरा किया.

और पढ़े  रुड़की: लक्सर में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क पर पड़ा मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    चारधाम यात्रा: अब तक 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ-गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

    इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब…