Cloudburst: हिमाचल में फिर बादल फटा, किन्नौर के चोलिंग में हाईवे पर मलबे का अंबार, यातायात बहाल

Spread the love

किन्नौर जिले के चोलिंग क्षेत्र में शुक्रवार तड़के बादल फटने से भारी तबाही मच गई। घटना के बाद भारी मात्रा में मलबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार दो वाहन मलबे में दब गए हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों में सवार लोग सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि वाहनों में रखा कुछ सामान मलबे और तेज बहाव में बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राष्ट्रीय राजमार्ग से मलबा हटाने और स्थिति का आकलन करने का कार्य जारी है। पोकलेन मशीनों की मदद से मलबे में दबे वाहनों को निकालने की कवायद की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। राहत की खबर ये है कि बादल फटने और भारी मलबा आने से बाधित हुआ शिमला-किन्नौर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (NH-5) चोलिंग के पास बहाल कर दिया गया है।

गौरतलब है कि शुक्रवार तड़के चोलिंग क्षेत्र में बादल फटने से भारी मात्रा में मलबा राजमार्ग पर आ गया था, जिससे यातायात प्रभावित हो गया था। मलबा हटाने के लिए मशीनें और कर्मचारियों को मौके पर तैनात किया गया था। मार्ग बहाल होने के बाद शिमला और किन्नौर के बीच वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है।

 

 

रिब्बा खड्ड में आई बाढ़, कंडे की संपर्क सड़क हुई क्षतिग्रस्त: किन्नौर जिले की रिब्बा खड्ड में वीरवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब तीन बजे अचानक बाढ़ आ गई। खड्ड का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण पानी मलबे के साथ रास्तों और सड़कों पर बहने लगा। पानी की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।

और पढ़े  किन्नौर कैलाश- पूर्वनी के रास्ते 17 अगस्त से शुरू होगी किन्नौर कैलाश यात्रा

 

 

बाढ़ के कारण रिब्बा से कंडे को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो खड्ड के आसपास और रास्तों पर मलबे का ढेर दिखाई दिया। कई स्थानों पर सड़क और मार्ग मलबे से पट गए थे।

ग्रामीणों को सुबह अपने वाहनों को मलबे से निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार का जानी या बड़े स्तर पर संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोग और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

 

कांगड़ा-मंडी में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी कांगड़ा और मंडी जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शिमला, कुल्लू, ऊना और सिरमौर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश होने के आसार हैं। चार जुलाई को कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 5 और 6 जुलाई को भी कुछ जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।


Spread the love
  • Related Posts

    Himachal- मानसून की बारिश से दुश्वारियां जारी, राज्य के 6 जिलों में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    Spread the love

    Spread the love हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश से दुश्वारियां लगातार जारी हैं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की शनिवार शाम 6:00 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार भूस्खलन से राज्य…


    Spread the love

    किन्नौर कैलाश- पूर्वनी के रास्ते 17 अगस्त से शुरू होगी किन्नौर कैलाश यात्रा

    Spread the love

    Spread the loveकिन्नौर कैलाश यात्रा दूसरे चरण में पूर्वनी के रास्ते से 17 अगस्त से शुरू होगी। इस रास्ते से यह यात्रा 23 अगस्त तक चलेगी। वहीं, तंगलिंग के रास्ते…


    Spread the love