नागपुर हिंसा:- भड़काऊ पोस्ट करने वाले भी आरोपी, नुकसान की भरपाई दंगाइयों से की जाएगी, एक्शन में मुख्यमंत्री फडणवीस

Spread the love

 

हाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शहर में कानून व्यवस्था के संबंध में नागपुर पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक की। नागपुर हिंसा के बाद हुई कार्रवाइयों पर बोलते हुए फडणवीस ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह की वजह से हालात बिगड़े। हमने दंगाइयों की पहचान कर ली है। हम नुकसान की भरपाई उनसे ही करेंगे। जिन लोगों ने भी पुलिस को निशाना बनाया, उन उपद्रवपियों को अब परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसी पोस्ट करने वाले भी आरोपी ही माने जाएंगे। अब तक हम कई ऐसे पोस्ट हटा चुके हैं। हम दोषियों को नहीं बख्शेंगे।

 

‘पुलिसकर्मियों पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे’
नागपुर हिंसा को लेकर महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस ने कहा कि पुलिसकर्मियों पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागपुर हिंसा में कोई विदेशी या बांग्लादेशी एंगल था या नहीं? यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। जांच जारी है। उन्होंने कहा कि महिला पुलिस कांस्टेबलों पर पत्थर फेंके गए। उन्होंने यह भी कहा कि छेड़छाड़ की खबरें सच नहीं हैं। फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हाल ही में हुई हिंसा के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नागपुर यात्रा प्रभावित नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि नागपुर हिंसा को खुफिया एजेंसियों की विफलता कहना गलत है। इसमें कोई भी राजनीतिक एंगल नहीं है।

 

पुलिस अधिकारियों के साथ नागपुर में हुई घटना की समीक्षा
फडणवीस ने कहा, ‘आज मैंने पुलिस अधिकारियों के साथ नागपुर में हुई घटना की समीक्षा की। इस दौरान पूरे घटनाक्रम की समीक्षा हुई और अब तक की गई कार्रवाई की भी विस्तार से समीक्षा की गई। औरंगजेब की कब्र की प्रतिकृति को सुबह जला दिया गया था। इस पर एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन इस पर कुरान की आयत लिखी होने की अफवाह फैलने के बाद लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ ने पथराव और आगजनी की। पुलिस ने एहतियाती कार्रवाई की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दंगा करने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है। अब तक 12 नाबालिगों समेत 104 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस और लोगों को गिरफ्तार करेगी। जो लोग दंगे में शामिल हैं या दंगाइयों की मदद कर रहे हैं, उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को भी सह-आरोपी बनाया जाएगा। अब तक 68 सोशल मीडिया पोस्ट की पहचान कर उन्हें हटाया गया है।’

और पढ़े  महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला- सभी वाहनों के लिए एक नियम, ई-रिक्शा और ई-बाइक के लिए परमिट अनिवार्य

 


Spread the love
  • Related Posts

    महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला- सभी वाहनों के लिए एक नियम, ई-रिक्शा और ई-बाइक के लिए परमिट अनिवार्य

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र सरकार ने अब पैसेंजर लेकर चलने वाले इलेक्ट्रिक ऑटो (ई-रिक्शा) और ई-बाइक के लिए परमिट लेना जरूरी कर दिया है। यह फैसला राज्य में नियमों को एक जैसा…


    Spread the love

    GST उपायुक्त 20 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सहायक आयुक्त फरार

    Spread the love

    Spread the love   महाराष्ट्र के नासिक में राज्य कर (जीएसटी) विभाग के उपायुक्त सोमनाथ दत्तू पागे और एक अन्य को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में…


    Spread the love