दिल्ली-NCR का छठ- व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ पार्क पहुंचीं सीएम रेखा

Spread the love

 

लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन यानी सोमवार को व्रती महिलाओं ने संध्या अर्घ्य देकर सूर्य उपासना की और छठी मैया की पूजा की। व्रती महिलाओं ने परंपरा के अनुसार, छठ घाटों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगोलपुरी के छठ पार्क में आयोजित छठ पूजा में शामिल हुईं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘आज मंगोलपुरी के छठ पार्क में आयोजित लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा की रौनक, श्रद्धा और दिव्यता का अनुभव किया। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद योगेंद्र चंदोलिया और विधायक राजकुमार चौहान के साथ सम्मिलित होकर इस पावन पर्व की आभा में सहभागी बनी।’

सीएम ने आगे लिखा, ‘छठ महापर्व की यह उज्ज्वल परंपरा आज संपूर्ण दिल्ली में नई ऊर्जा, आशा और उत्साह का संचार कर रही है। छठी मैया से प्रार्थना है कि उनकी असीम कृपा से दिल्ली सदा सुखी, समृद्ध और प्रगतिशील रहे। हर घर में उजाला, हर दिल में विश्वास, और हर जीवन में नई ज्योति बनी रहे।’

कल उषा अर्घ्य के साथ संपन्न होगा व्रत 
चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व का आखिरी दिन यानी मंगलवार को उषा अर्घ्य के साथ संपन्न होगा। इस दिन व्रती महिलाएं अपने घर के पास स्थिति किसी पवित्र नदी या तलाब पर पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके बाद छठ माता से संतान की रक्षा, सुख-समृद्धि, लंबी आयु और पूरे परिवार की सुख-शांति का आशीर्वाद मांगेंगी। फिर थोड़ा प्रसाद खाकर व्रत को पूरा करेंग, जिसे पारण या परना कहा जाता है।

और पढ़े  तस्वीरों में बारिश का कहर: दिल्ली-NCR में जनजीवन अस्त-व्यस्त, गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम, कई जगह जलभराव

छठ पूजा 2025 उषाकाल अर्घ्य का समय 
वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 28 अक्तूबर 2025 को सूर्योदय का समय सुबह 06 बजकर 30 मिनट का है। लेकिन अलग-अलग शहरों में सूर्योदय में कुछ देर के लिए बदलाव हो सकता है।


Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली में आईएसआई जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: दोनों रेकी करते, सिम कार्ड पाकिस्तान भेजे, जासूस पति-पत्नी पकड़े

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक कथित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में मो. साहिल और समीरा नामक…


    Spread the love

    दिल्ली लक्ष्मी योजना: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिला उपहार, cm रेखा ने सौंपा 2500 रुपये का लाभार्थी पत्र

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली की महिलाओं के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा घोषित दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभ मिलने का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 26…


    Spread the love