चारधाम यात्रा: पहले ही दिन 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने किया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन,सबसे ज्यादा केदारनाथ के लिए

Spread the love

त्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा के लिए आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। पहले दिन 1.24 लाख ने पंजीकरण किया है।  केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 42405 ने किए पंजीकरण हुए। वहीं,  बदरीनाथ धाम में 36580, गंगोत्री में 22764, यमुनोत्री में 22340 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराए। सुबह सात बजे से पंजीकरण वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से पंजीकरण शुरू हुए। वहीं, 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू की जाएगी।

बता दें कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को पंजीकरण करना अनिवार्य है। छह मार्च से पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in व मोबाइल एप tourist care uttarakhand पर पंजीकरण कर सकते हैं।

 

भारतीय श्रद्धालु आधार कार्ड से पंजीकरण करेंगे। जबकि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले 17 अप्रैल को ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किए जाएंगे। ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश, ऋषिकुल मैदान हरिद्वार, विकासनगर में पंजीकरण काउंटर खुलेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रोल फ्री नंबर 0135-1364 पर चौबीस घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- SIR: कहीं बदल तो नहीं गया आपका पोलिंग बूथ? चुनाव आयोग ने SIR के बाद किया बदलाव
  • Related Posts

    Poonawalla: तहसीन पूनावाला ने ई-20 ईंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, भूख हड़ताल से पहले हाउस अरेस्ट का दावा

    Spread the love

    Spread the loveसामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें ग्रेटर कैलाश में हाउस अरेस्ट किया। यह कार्रवाई केंद्र सरकार की  ई-20 ईंधन नीति…


    Spread the love

    हल्द्वानी- लामाचौड़ में वन्यजीव आतंक के खिलाफ ग्रामीण भड़के, हाइवे जाम किया, वन विभाग मौके पर पहुंचा

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र में वन्यजीवों के बढ़ते आतंक से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को हाइवे जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य छवि कांडपाल बोरा…


    Spread the love