भारत-कनाडा के साथ व्यापारिक संबंध में दिखेगा बदलाव, अनीता आनंद के नई दिल्ली दौरे पर बोले विशेषज्ञ

Spread the love

 

नाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद रविवार को भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचीं। अनीता आनंद के इस दौरे से दोनों देशों के रिश्तों में बेहतरी होने की उम्मीद की जा रही है। खासकर व्यापार के क्षेत्र में दोनों देश सहयोग बढ़ा सकते हैं। अनीता आनंद के भारत दौरे को लेकर कनाडा के राजनीतिक विशेषज्ञ क्लाइड निकोल्स का कहना है कि ‘जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल में हमने जो देखा है, उससे यह थोड़ा अलग होगा। ट्रूडो सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि हर देश के साथ व्यापारिक संबंधों के मामले में विचारधारा को प्राथमिकता देते थे। उनका नजरिया थोड़ा अलग था और मार्क कार्नी के कार्यकाल में, हम थोड़ा बदलाव देखेंगे।’

भारत के साथ व्यापारिक संबंधों में सुधार की उम्मीद
क्लाइड निकोल्स ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि ‘जहां तक अमेरिका और कनाडा के साथ व्यापार की बात है, तो मार्क कार्नी ने हाल ही में डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की है। दोनों की मुलाकात काफी दोस्ताना रही। मुझे उम्मीद है कि भारत के साथ व्यापारिक संबंधों में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा।’ उन्होंने कहा कि ‘मुझे लगता है कि अमेरिका के साथ बेहतर संबंध बनाने के लिए कनाडा कुछ चीजों पर सख्ती बरत रहा है। हमने हाल ही में देखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने एंटीफा पर कड़ी कार्रवाई की और उसे एक अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया। मैं इसे सकारात्मक रूप से देखता हूं। अगर कनाडा भी ऐसा ही करता है, तो हम दुनिया भर में हो रही सभी तरह की आतंकवादी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई देखेंगे।’
एंटीफा, फासीवाद-विरोधी का छोटा रूप है, जिसका इस्तेमाल अति-वामपंथी समूहों के लिए किया जाता है। बीते दिनों अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी और दक्षिणपंथी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या के बाद ट्रंप ने एंटीफा पर प्रतिबंध लगा दिया था।

अनीता आनंद के दौरे से दोनों देशों के रिश्ते होंगे बेहतर
अनीता आनंद के भारत दौरे पर दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग, व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा के मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। मई में विदेश मंत्री बनने के बाद अनीता आनंद का यह पहला भारत दौरा है। भारत में वे वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगी। भारत दौरा पूरा करके अनीता आनंद सिंगापुर और चीन का भी दौरा करेंगी। अनीता आनंद के भारत दौरे से कुछ हफ्ते पहले ही कनाडा की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नताली ड्रुइन ने भी भारत का दौरा किया था। इससे पहले जून में हुए जी7 सम्मेलन में पीएम मोदी की कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात हुई थी।

और पढ़े  भारतीय पेशेवरों पर संकट: अमेरिका में नौकरी गई तो 60 दिन की राहत हो सकती है खत्म, प्रस्ताव की समीक्षा पूरी

Spread the love
  • Related Posts

    एशियाड 2026: मां-बाप खो चुकी बेटी का एशियाई खेलों से कटा नाम, अरुणाचल के CM ने खेल मंत्री से लगाई गुहार

    Spread the love

    Spread the loveएशियाई खेलों में अरुणाचल प्रदेश के खिलाडि़यों की भागीदारी फिर विवादों में है। तीन वर्ष पूर्व हांगझोउ एशियाई खेलों के लिए वुशु के तीन खिलाडि़यों को चीन ने…


    Spread the love

    अमेरिका: ग्रैंड कैन्यन में अचानक आई बाढ़, 15 लोग लापता, 62 को सुरक्षित निकाला, वीडियो में दिखी तबाही

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क में अचानक आई बाढ़ के बाद करीब 15 लोगों के लापता होने की खबर है। अचानक आई बाढ़ ने ब्राइट एंजेल कैन्यन…


    Spread the love