चंपावत उपचुनाव : कांग्रेस ने खोलें आखिरकार अपने पत्ते निर्मला गहतोड़ी को उतारा सीएम धामी के सामने।।

Spread the love

कांग्रेस ने चंपावत विधानसभा सीट में अपने प्रत्याशी का चेहरा घोषित कर दिया है। चंपावत सीट से निर्मला गहतोड़ी सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने खड़ी होंगी। चार मई को उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है और नामांकन पत्र भी लिए जाने लगे थे, लेकिन कांग्रेस किस चेहरे पर उपचुनाव में दांव लगाएगी, इस रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया था। आज पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। 
चंपावत विधानसभा सीट में उपचुनाव में सीएम धामी के सामने कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी पर दांव लगाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने संकेत दिए थे कि पार्टी शुक्रवार तक प्रत्याशी का नाम तय कर सकती है।चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होना है। चार मई को इसकी गजट अधिसूचना जारी हो गई थी। इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हुई। 11 मई नामांकन की आखिरी तारीख है।
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। धामी नौ मई को पर्चा दाखिल करेंगे। इस मौके पर पार्टी के कई दिग्गज जुटेंगे।
पार्टी के प्रदेश महासचिव कुलदीप कुमार के मुताबिक, चंपावत उपचुनाव में नामांकन के दिन प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। उधर, पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, नामांकन वाले दिन प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों और कुमाऊं मंडल के तकरीबन सभी पार्टी विधायकों के जुटने की संभावना है। नामांकन वाले दिन धामी के समर्थन में पार्टी एक भव्य चुनावी सभा भी करेगी। 

और पढ़े  धामी कैबिनेट के विस्तार का निकला मुहूर्त-  आज होगी 5 नए मंत्रियों की ताजपोशी, राज्यपाल दिलाएंगे शपथ

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

    Spread the love

    Spread the love     सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *