चमोली/उत्तराखंड : वर्षों से शिक्षकों के लिए तरह रहा आदर्श प्राथमिक विद्यालय झिंझोणी ,नये शिक्षकों ने नहीं किया यहां ज्वाइन।

Spread the love

खबर चमोली जिले के नारायणबगड़ प्रखंड की है। यहां सबसे अधिक छात्र संख्या वाले आदर्श प्राथमिक विद्यालय झिंझौणी में कई वर्षों से शिक्षकों का अकाल चल रहा है जबकि पूरे प्रखंड में इस विद्यालय में सर्वाधिक छात्र संख्या है। पूर्व में इस विद्यालय में 125-30 छात्र छात्राओं की संख्या थी लेकिन शिक्षकों की कमी के चलते अभिभावकों ने अपने नौनिहालों को अन्य स्कूलों में भी दाखिला दिया और कुछ नये छात्रों का यहां दाखिला नहीं कराया गया। इस तरह से यहां के नौनिहालों का भविष्य अंधकारमय साबित हो रहा है।

वर्तमान में 92 छात्र छात्राएं इस नाम मात्र के आदर्श प्राथमिक विद्यालय झिंझौणी में अध्यनरत हैं और उनकी शिक्षा दीक्षा की जिम्मेदारी मात्र दो शिक्षकों पर निर्भर हो कर रह गई है।अभी हाल ही में झिंझौणी गांव के ग्रामीण ने खंड शिक्षा अधिकारी से शिक्षकों के लिए गुहार लगाई थी तो अन्य कम छात्र संख्या वाले नजदीकी विद्यालय से एक शिक्षक को यहां व्यवस्था पर तैनात कर दिया गया।

सरकार ने इस विद्यालय को आदर्श तो बना दिया लेकिन वह नाम मात्र का ही साबित हो रहा है।अभी हमारे संवाददाता ने ग्राउंड जीरो पर जाकर झिंझोणी गांव के ग्रामीणों से बातचीत की तो अविभावक संघ के अध्यक्ष विजय सिंह नेगी ने बताया कि अभी हाल ही में दो नये शिक्षकों को यहां भेजा गया था परन्तु उन्होंने ज्वाइन नहीं किया और बताया कि एक और शिक्षिका के आने की सूचना भी है परंतु वह भी ज्वाइन नहीं कर रही है। बताया कि थकहार कर उन्होंने गांव की युवती को विद्यालय में पठन पाठन के लिए रखा है जिसका मानदेय का वहन अविभावक खुद करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे कर्मचारी और शिक्षकों को दण्डित करना चाहिए जो उच्चाधिकारियों के आदेशों की अव्हेलना करते हैं और अपने दायित्वों का नैतिकता से निर्वहन नहीं करते हैं। कहा कि मानकों के अनुसार हमारे विद्यालय में चार शिक्षक तैनात होने चाहिए थे परन्तु लापरवाही की मार उनके नौनिहालों को झेलनी पड़ रही है जो बहुत ही खेदजनक है।

और पढ़े   देवप्रयाग - सूटकेस हत्याकांड: लिव-इन पार्टनर की हत्या के दोषी को उम्रकैद, मददगार को 5 साल की जेल

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    ऋषिकेश: आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सामने से आई कार ने मारी टक्कर,नींद की झपकी था कारण 

    Spread the love

    Spread the love   तीर्थनगरी ऋषिकेश में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सात मोड के पास आईजी अनंत कुमार की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *