चमोली- राजेंद्र सिंह की हत्या का 42 दिन बाद खुलासा, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

हत्या के आरोप में गैरसैंण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 42 दिन बाद हत्या का खुलासा किया। 18 मई को गैरसैंण के देवपुरी का युवक राजेंद्र सिंह लापता हो गया था। जिसका शव 23 मई को गांव के पास मिला। तब ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी।

इसके साथ ही खुलासा न होने पर एक जुलाई को गैरसैंण कोतवाली और तहसील का घेराव करने की चेतावनी दी थी। इससे पहले पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस थानाध्यक्ष मनोज सिरौला ने कहा कि मामले में पूरी कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़े  नैनीताल- वीकेंड का जाम: कई किलोमीटर लंबी कतार, ट्रैफिक प्लान फेल, यातायात व्यवस्था चरमराई
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…