चमोली: जल्द ही पूरे होंगे मास्टर प्लान के काम, फिर केदारनाथ की तर्ज पर अस्तित्व में आएगा बदरीनाथ प्राधिकरण

Spread the love

दरीनाथ मास्टर प्लान के कार्य संपन्न होने के बाद इस नगरी के रखरखाव का जिम्मा बदरीनाथ प्राधिकरण संभालेगा। इसको लेकर शासन में मंथन शुरू हो गया है। केदारनाथ की तर्ज पर बदरीनाथ में भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी। बदरीनाथ में मौजूदा समय में मास्टर प्लान के कार्य जारी हैं।

पिछले चार साल से बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्य चल रहे हैं। बदरीश झील और शेष नेत्र झील के सौंदर्यीकरण होने के बाद लोक निर्माण विभाग पीआईयू ने इनके रखरखाव का काम नगर पंचायत बदरीनाथ को सौंपने की सिफारिश की, मगर नगर पंचायत ने कार्य की अधिकता के कारण झीलों को लेने से इंकार कर दिया। जिसके बाद यह बात सामने आई कि मास्टर प्लान के कार्य संपन्न होने के बाद इसके रखरखाव का जिम्मा कौन संभालेगा।

 

शासन ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के काम संपन्न होने के बाद इसकी देखरेख के लिए पृथक से प्राधिकरण की स्थापना करने का निर्णय लिया है। केदारनाथ की तर्ज पर बदरीनाथ प्राधिकरण का गठन होगा, जो बदरीशपुरी के सौंदर्यीकरण की देखरेख करेगा। साथ ही जरुरत के हिसाब से यहां निर्माण कार्य करेगा।
 

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि केदारनाथ की तर्ज पर बदरीनाथ प्राधिकरण का गठन किया जाएगा। मास्टर प्लान के कार्य संपन्न होने के बाद बदरीनाथ के संरक्षण का जिम्मा प्राधिकरण संभालेगा। शासन स्तर से इस संबंध में काम चल रहा है।

मास्टर प्लान पर 150 करोड़ हो गए खर्च
बदरीनाथ मास्टर प्लान के लिए 350 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं, जिनमें से 150 करोड़ खर्च हो गए हैं। बदरीनाथ में शेषनेत्र व बदरीश झील, लूप रोड और अराइवल प्लाजा तैयार हो गया है। अस्पताल भवन, रिवर फ्रंट, दो पुलों का निर्माण, तीर्थ पुरोहित आवास और बदरीनाथ मंदिर के 75 मीटर क्षेत्र में सौंदर्यीकरण कार्य जारी है।

और पढ़े  रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love