चमोली: सस्ती उड़ान सेवा का तोहफा, दून से गौचर तक आज से हेली सेवा शुरू, 45 मिनट का सफर…जानें किराया

Spread the love

 

 

राज्य गठन के पच्चीस साल पूरे होने और रजत जयंती वर्ष पर केंद्र और राज्य सरकार ने यात्रियों को प्रदेश में सस्ती हवाई सेवा की सौगात दी है। इसमें देहरादून से गौचर तक यह हवाई सेवा सप्ताह में सातों दिन उपलब्ध रहेगी और प्रत्येक दिन दो उड़ान सेवाओं का लाभ जनता को मिलेगा।

सरकार ने उड़ान योजना के तहत फिर से सस्ती हवाई सेवा शुरू की है। यह हेली सेवा आज दिसंबर शनिवार से शुरू हो गई है और हेरिटेज एविएशन कंपनी इसका संचालन करेगी। पहले यह हवाई सेवा 8 अक्तूबर 2021 को शुरू की गई थी लेकिन जुलाई 2022 में यह सेवा बंद हो गई। करीब तीन साल बाद फिर से शुरू हुई।

किराया सरकार ने पहले से आधा कर दिया
इस हवाई सेवा की खास बात यह है कि इसका किराया सरकार ने पहले से करीब आधा कर दिया है। यात्री करीब पैंतालीस मिनट में देहरादून से टिहरी, श्रीनगर होते हुए गौचर पहुंच जाएंगे। पहले देहरादून से गौचर तक इस योजना के तहत हेली सेवा का एक तरफा किराया लगभग आठ हजार रुपये प्रतियात्री था लेकिन इस बार इसे चार हजार रुपये रखा गया है।

यात्रियों को पांच प्रतिशत जीएसटी अलग से देना होगा। हेरिटेज एविएशन के वाइस प्रेसिडेंट कुमार गौरव ने बताया कि तय नेटवर्क के तहत कंपनी की हेली सेवा सुबह के समय देहरादून से नई टिहरी सवा दस बजे, टिहरी से श्रीनगर साढ़े दस बजे, श्रीनगर से गौचर पौने ग्यारह बजे तथा वापसी के लिए गौचर से श्रीनगर ग्यारह बजे, श्रीनगर से नई टिहरी सवा ग्यारह बजे और टिहरी से देहरादून साढ़े ग्यारह बजे रहेगी।

दोपहर की उड़ान में देहरादून से टिहरी ढाई बजे, टिहरी से श्रीनगर पौने तीन बजे, श्रीनगर से गौचर तीन बजे और फिर वापसी में गौचर से श्रीनगर सवा तीन बजे, श्रीनगर से टिहरी साढ़े तीन बजे तथा टिहरी से देहरादून पौने चार बजे हवाई सेवा उपलब्ध रहेगी।

और पढ़े  देहरादून- होली पर नहीं होगी रोडवेज बसों की किल्लत, ड्यूटी देने वालों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- SIR: राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान हुआ

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में चल रहे प्री एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम 66.62 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के मिलान के लिए अभियान जारी है। अब तक…


    Spread the love

    देहरादून- विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील

    Spread the love

    Spread the love     जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है…


    Spread the love