चमोली- पहले पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला, गांव से दूर पेड़ पर रस्सी से लटका मिला पति का शव

चमोली जिले के देवाल ओडर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद खुद फांसी लगा दी। वारदात के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को गजेन्द्र सिंह ने अपनी पत्नी और बेटे को धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल करने के बाद फांसी लगा ली। वहीं घायल पत्नी लक्ष्मी देवी और बेटे मयंक का प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है।

ग्रामीणों को गजेंद्र सिंह का शव गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर पेड़ पर रस्सी से लटका मिला।

और पढ़े  ढाई घंटे इंतजार, फिर टूटी जिंदगी की डोर: एंबुलेंस में चालक नहीं था, युवा व्यापारी की मौत, सिस्टम पर उठे सवाल
  • Related Posts

    अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पीयूसी: BS-6 गाड़ियों के लिए सरकार ने बदला नियम, किसे कब कराना होगा रिन्यूअल?

    गाड़ी चलाने वालों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में संशोधन…

    यूकेएसएसएससी: उत्तराखंड में समूह-ग के 1694 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए मौका, 25 नवंबर से करें आवेदन

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या 84/2026 के तहत विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में कुल 1,694 पद भरे…