चमोली हादसा: 1 ही गांव के 5 लोगों की मौत.

Spread the love

चमोली जिले में जोशीमठ की उर्गम घाटी में निर्माणाधीन उर्गम-पल्ला जखोला मार्ग पर हुई दुर्घटना में कलगोठ गांव के पांच लोग काल के गाल में समा गए। हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। शाम को गांव में कई घरों में चूल्हे नहीं जले।

शुक्रवार शाम को परिजन अपनों के घर आने के इंतजार में थे लेकिन गांव में जैसे ही मैक्स के खाई में गिरने और कई लोगों की मौत की सूचना मिली तो लोग बदहवास होकर दुर्घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। अपनों को खोने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वाहन दुर्घटना में कलगोठ ग्राम सभा के पांच लोगों की मौत हुई है जिसमें तीन लोग कलगोठ और दो लोग कलगोठ के तोक उछों ग्वाड़ के रहने वाले थे। इस दु:खद घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल हाईवे पर लापरवाही: क्षतिग्रस्त डिवाइडर बना किशोर की मौत का कारण, जबड़े में एंगल घुसने से गई जान
  • Related Posts

    नैनीताल हाईवे पर लापरवाही: क्षतिग्रस्त डिवाइडर बना किशोर की मौत का कारण, जबड़े में एंगल घुसने से गई जान

    Spread the love

    Spread the love  नैनीताल हाईवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक क्षतिग्रस्त डिवाइडर के कारण हुआ,…


    Spread the love

    देहरादून- महिला तस्कर गिरफ्तार: पति पर दर्ज मुकदमों का खर्च पूरा करने के लिए पत्नी बन गई तस्कर

    Spread the love

    Spread the loveसहसपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को खुशहालपुर निवासी नशा तस्कर शबनम को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के पास से पुलिस को 7.53 ग्राम स्मैक मिली। महिला ने बताया पति पर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *