चमोली हादसा – कही ओवरलोडिंग तो नहीं बना 12 लोंगो की मौत का कारण,खाई में गिरते ही मच गई चीख-पुकार

उत्तराखंड के चमोली जिले की उर्गम घाटी में निर्माणाधीन उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। शुक्रवार शाम पल्ला गांव के पास एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया। खाई इतनी गहरी थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पांच लोग घायल हैं, जिनमें से तीन लोगों को सड़क पर लाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में 17 लोग सवार थे। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उर्गम ले जाया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते जी जिलाधिकारी हिमांशु खुराना और पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
खाई अधिक गहरी होने के कारण रेस्क्यू अभियान में दिक्कतें आ रही हैं। रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है। स्थानीय लोग भी राहत और बचाव में सहयोग दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मैक्स वाहन जोशीमठ से सवारियों को लेकर किमाणा गांव जा रहा था। पल्ला गांव के समीप अपराह्न 3 बजे यह वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों को दुर्घटना की जानकारी मिलते ही इसकी सूचना प्रशासन और पुलिस को दी गई।

और पढ़े  चमोली: औली के घने जंगलों में भारत-अमेरिका की सेना का युद्ध अभ्यास..
  • Related Posts

    उत्तराखंड BJP: कल दून आएंगे भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी, सह-प्रभारी, कोर कमेटी की बैठक में होंगे शामिल

    भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज 25 सितंबर को देहरादून पहुंचेंगे। यहां कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। इसके लिए प्रदेश…

    उत्तराखंड: 5 जिलों के मतदाताओं का यूपी की वोटर लिस्ट से मिलान, आयोग ने शुरू किया डीएसई विद पीएसई अभियान

    उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के आखिरी पड़ाव में चुनाव आयोग ने पांच जिलों में डेमोग्राफिक सिमिलर एंट्री (डीएसई) विद फोटोग्राफिक सिमिलर एंट्री (पीएसई) शुरू कर दिया…