चमोली- 2 मुख्यमंत्रियों ने की घोषणा, फिर भी नहीं बन पाई सड़क, फाइल लोनिवि व वन विभाग में चक्कर लगा रही

Spread the love

भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बटालियन के कमांडर रहे स्वतंत्रता सेनानी मेजर देव सिंह दानू के गांव पिनाऊं में आज भी सड़क नहीं पहुंची। 2015 में स्वीकृत व दो- दो मुख्यमंत्रियों की घोषणा के बाद भी 23 किमी की धुराधारकोट- वांक- पिनाऊं सड़क की फाइल लोनिवि व वन विभाग के कार्यालय में चक्कर लगा रही है।

 

ब्लॉक के दूरस्थ गांव पिनाऊं को सड़क से जोड़ने के लिए वर्ष 2015 में स्वीकृति मिली। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वर्ष 2016 में वाण में इस सड़क के निर्माण की घोषणा की। लेकिन सड़क नहीं बनी। ग्रामीणों की लगातार मांग के बाद वर्ष 2018 में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोहाजंग में इस सड़क के निर्माण की घोषणा की। लेकिन सड़क निर्माण की फाइल लोनिवि और वन विभाग के कार्यालय के चक्कर काट रही है और ग्रामीण 6 किमी की पैदल दूरी नाप रहे हैं।

मेजर देव सिंह दानू के पौत्र एडवोकेट प्रेम सिंह दानू व वांक गांव के विरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सड़क नहीं होने से कई लोग अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए यहां से अस्थायी तौर पर अन्यत्र बस गए हैं। गांव के बीमार, गर्भवती महिला व बुजुर्ग समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं। गांव में खच्चरों से राशन की सप्लाई होती है। कई बार मुख्यमंत्री, वन विभाग व लोनिवि के अधिकारियों को पत्र लिखने के बाद भी इस सड़क को वित्तीय स्वीकृति नहीं मिलीं।

 

पैदल सफर करते हैं सैकड़ों लोग

और पढ़े  उत्तराखंड: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM धामी, हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के लिए 325 करोड़ की सहायता का किया अनुरोध

विकासखंड के झलिया व हरमल ग्राम पंचायत सड़क से नहीं जुड़ पाया है। करीब पांच सौ आबादी की ग्राम पंचायत हरमल के लोग पांच किमी पैदल चलते हैं। वहीं झलिया ग्राम पंचायत के लोग सात किमी पैदल जा रहे हैं। सड़क नहीं होने से हरमल व झलिया ग्राम पंचायत के लोग राशन व भवन निर्माण की सामग्री खच्चरों से ले जाने को मजबूर हैं।

 

23 किमी धुराधारकोट- वांक- पिनाऊं सड़क की फाइल डीएफओ कार्यालय भेजी गई थी। जहां पर वन विभाग से होने वाली कार्रवाई गतिमान है। – रमेश चंद्र, ईई लोनिवि थराली।


Spread the love
  • Related Posts

    मोटाहल्दू: परिजनों के भरोसे पर खरी उतरी नैनीताल पुलिस,लापता हुई बालिका पूरी तरह सुरक्षित।

    Spread the love

    Spread the love एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी का ‘सुपर क्विक’ एक्शन- मात्र 5 घंटे में 50+ CCTV खंगालकर दिल्ली में ट्रेस की लापता बालिका लालकुआं क्षेत्र से स्कूल से घर…


    Spread the love

    देहरादून: सरकारी संपत्ति पर पोस्टर लगाने के मामले में पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण बरी, जानें..

    Spread the love

    Spread the love   न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम ईशांक राजपूत की कोर्ट ने सरकारी संपत्ति पर बिना अनुमति पोस्टर लगाने के आरोप से पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सजवाण को बरी कर…


    Spread the love