Celebrations HOLI 2025:- अबीर-गुलाल से पूरा भारत सराबोर,खुशियां आई रंगबिरंगी..हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा होली का त्योहार,तस्वीरों में रंगों का त्योहार

आज पूरे देश में रंगों का त्योहार होली पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर बंगाल तक लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगा कर होली की बधाई दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश में ब्रज की होली भी दुनियाभर में चर्चित है। जानिए, आज देशभर में कैसे मनाई जा रही है होली

होली पर देशभर में धूम
गौरलतब है कि होली का उत्सव समुदाय की एक सुंदर अभिव्यक्ति है, जिसमें सभी उम्र के लोग शामिल होते हैं। होली न केवल सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाती है, बल्कि इस त्यौहार के माध्यम से पूरे भारत में समुदायों के बीच एकजुटता, सद्भाव और मस्ती की भावना भी उजागर होती है। गुरुवार को छोटी होली से पूरे देश में होली का त्यौहार शुरू हो गया। लोग रंगों, संगीत और पारंपरिक उत्सवों के साथ एकजुट होकर इसे मनाते हैं। मंदिरों से लेकर सड़कों तक, हर जगह रंग और हर्षोल्लास से भरी सभाएँ त्योहार की शुरुआत को चिह्नित करती हैं, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

 

रंगों के पर्व को लोंगों ने संस्कृति और संस्कारों के साथ मनाया। लोगों ने रंगों के साथ फलों की भी होली खेली।
Holi Photos: whole country is drenched in abir gulal Politicians colored See festival of colors in pictures

 

होली उत्सव के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली खेली। इस बीच होली के पर्व पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ‘सभी को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई। होली का पर्व सभी के जीवन में खुशी, उमंग और उत्साह लेकर आए…’

 

भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा चौकियों (बीओपी) पर जवानों ने मनाई होली
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा चौकियों (बीओपी) पर तैनात बीएसफ के जवानों ने होली मनाई। महानिरीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि यहां मौजूद सभी जवान देश की सुरक्षा में लगे हैं। मैं उन्हें और उनके परिवार को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मैं जानता हूं कि उनके परिवार एक-दूसरे से हजारों मील दूर हैं, लेकिन पूरा देश उनके साथ है।

 

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाहर होली की धूम

ओडिशा में सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने दी होली की शुभकामनाएं
रंगों के त्योहार होली के अवसर पर ओडिशा में पुरी समुद्र तट पर मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने रेत की कलाकृति बनाकर लोगों को बधाई दी।
Celebrations HOLI 2025:- अबीर-गुलाल से पूरा भारत सराबोर,खुशियां आई रंगबिरंगी..हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा होली का त्योहार,तस्वीरों में रंगों का त्योहार

उत्तर प्रदेश में होली पर उल्लास, श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर रंगों की बौछार
मथुरा में द्वारकाधीश मंदिर में भी होली की धूम रही। भक्त अपने आराध्य के साथ रंगों की बौछार में सराबोर हो गए। मंदिर में अबीर, गुलाल, केसर से होली खेली गई, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और आनंदमय हो गया। देशभर से हजारों श्रद्धालु इस अनोखी होली का हिस्सा बनने के लिए मंदिर पहुंचे।

सीएम धामी ने प्राकृतिक रंगों से होली मनाने और पानी बचाने की अपील की
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश और देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। सीएम धामी ने कहा, इस बार होली पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प लेकर मनाएं। प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें और जल संरक्षण करें।

Celebrations HOLI 2025:- अबीर-गुलाल से पूरा भारत सराबोर,खुशियां आई रंगबिरंगी..हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा होली का त्योहार,तस्वीरों में रंगों का त्योहार

महाराष्ट्र के नागपुर में भी बिखरे होली के चटख रंग
रंगों के त्योहार होली से जुड़ी धार्मिक मान्यता के अनुसार विभिन्न देवताओं को प्रसन्न करने और अपने जीवन में सुख, समृद्धि, सफलता और शांति लाने के लिए विशेष रंग की गुलाल अर्पित करना शुभ माना जाता है। प्रत्येक देवता से जुड़ा एक विशिष्ट रंग होता है, जो उनके प्रभाव और कृपा को बढ़ाने में सहायक होता है। यदि सही देवता को उचित रंग की गुलाल अर्पित की जाए, तो जीवन की कई समस्याओं का समाधान हो सकता है। महाराष्ट्र के नागपुर में भी युवती को गुलाल से सराबोर देखा

और पढ़े  गूगल का बड़ा फैसला: भारत में बाल शोषण कंटेंट की रिपोर्ट सीधे अधिकारियों को देगा
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026- 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में महिला टीम ने जीता रजत, आज भारत को मिला दूसरा पदक

    एशियन गेम्स 2026 में आज का दिन भारत के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है। सुबह से ही कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी पदक की दावेदारी पेश कर रहे हैं।…

    क्यों कर रहे हैं बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर को हड़ताल, क्या इस महीने देर से आएगी आपकी सैलरी?

    देशभर में बैंक कर्मचारी और अधिकारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी यूएफबीयू ने बुलाई है। यूएफबीयू…