होली 2025: राष्ट्रपति मुर्मू , उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी ने दी होली की बधाई..

Spread the love

 

 

भारत में आज होली के त्योहार की धूम मची हुई है। लोग इस मौके को खुशी और सौहार्द के साथ मना रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई नेताओं ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को दिए अपने संदेश में कहा कि मैं आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह खुशियों और उमंगों से भरा हुआ त्योहार सभी के जीवन में नया उत्साह और ऊर्जा लाएगा और देशवासियों में एकता के रंग भी और गहरे होंगे।

 

द्रौपदी मुर्मू ने दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में लिखा कि रंगों के त्योहार होली के इस पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है और भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस अवसर पर हम सब मिलकर भारत माता की संतानों के जीवन में प्रगति, समृद्धि और खुशियों के रंग भरने का संकल्प लें।

 

राजनाथ सिंह ने भी दी होली की शुभकामनाएं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी होली की शुभकामनाएं दीं और देशवासियों की खुशहाली और स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने लिखा कि होली के इस पावन पर्व पर आपको हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व आपके जीवन में खुशियों और अच्छे स्वास्थ्य के रंग भर दे। उन्होंने कहा कि मेरी कामना है कि आपकी होली आनंदमय और सुरक्षित हो। हर्ष, उल्लास और नई ऊर्जा का प्रतीक यह पर्व आपके जीवन में खुशियां और स्वास्थ्य लेकर आए।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दी बधाई 

और पढ़े  राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश क्यों चर्चा में, क्या आरोप, कैसे पद से हटाए जाते हैं हाईकोर्ट के जज?

होली के इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। होली, बुराई पर अच्छाई की जीत और वसंत के आगमन का प्रतीक है। यह नया उत्साह और नए दृष्टिकोण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि होली का यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि हम अपने विचारों को करुणा से, अपने कार्यों को दयालुता से और अपने महान राष्ट्र के लिए अपनी दृष्टि को आशा से रंगें।

राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि होली के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का यह त्योहार आपके जीवन में नया उत्साह, नई उमंग और ढेर सारी खुशियां लेकर आए।

योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में बछड़ों और गायों को लगाया गुलाल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को होली के मौके पर गोरखनाथ मंदिर में बछड़ों और गायों को गुलाल लगाया। इस मौके पर लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और खुशी से नाचकर होली का उत्साहपूर्वक जश्न मना रहे हैं। होली, जिसे रंगों का त्योहार कहा जाता है, वसंत के आगमन, बुराई पर अच्छाई की जीत और जीवन की खुशी का उत्सव है।

 

होली पर देशभर में धूम
गौरलतब है कि होली का उत्सव समुदाय की एक सुंदर अभिव्यक्ति है, जिसमें सभी उम्र के लोग शामिल होते हैं। होली न केवल सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाती है, बल्कि इस त्यौहार के माध्यम से पूरे भारत में समुदायों के बीच एकजुटता, सद्भाव और मस्ती की भावना भी उजागर होती है। गुरुवार को छोटी होली से पूरे देश में होली का त्यौहार शुरू हो गया। लोग रंगों, संगीत और पारंपरिक उत्सवों के साथ एकजुट होकर इसे मनाते हैं। मंदिरों से लेकर सड़कों तक, हर जगह रंग और हर्षोल्लास से भरी सभाएँ त्योहार की शुरुआत को चिह्नित करती हैं, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

और पढ़े  टीएमसी के बागी सांसदों की बढ़ीं मुश्किलें, लोकसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस

Spread the love
  • Related Posts

    भारत की जीडीपी 7.8% बढ़ी: PM मोदी बोले- यह सामूहिक संकल्प-मेहनत का नतीजा,आत्मनिर्भर बनना जरूरी

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक विकास दर को लेकर देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो साझा करते हुए…


    Spread the love

    किर्गिस्तान दौरा- PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की द्विपक्षीय बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय यात्रा पर किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच गए हैं। यहां वह शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और संगठन…


    Spread the love