थराली -झांकियां निकालकर धूमधाम से मनाया हिंदू नववर्ष।

Spread the love

नारायणबगड़ में आज चैत्र नवरात्र और हिंदू नव संवत्सर 2079 के अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से पूरे बाजार में शानदार झांकी सजाकर पथ पर्दर्शन किया गया आरएसएस के जिला बौद्धिक प्रमुख राम प्रसाद मैठाणी व स्वयं सेवकों, शिशु मंदिर के छात्र छात्राओं,स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय परिधानों में सजकर हिंदू संस्कृति को आह्वान करते हुए भारत माता की जय एवं वंदेमातरम के उद्घोष करते हुए उत्साह के साथ हिंदू नव संवत्सर मनाया।

पूरे नगर में पथ प्रदर्शन के उपरांत सभी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में एकत्र हुए।जहां नंहें-मुन्नों ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की लाजबाब प्रस्तुतियां दीं।इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख,उपस्थित व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि ने पुलिस प्रशासन को नगर में एक हफ्ता पूर्व हुई दो मोबाइल की दुकानों में चोरी का बडी तेजी से खुलासा कर चोरों की गिरफ्तारी करने पर चौकी प्रभारी नवीन नेगी को शाल व मेडल देकर सम्मानित किया।सम्मानित होने पर चौकी प्रभारी एसआई नवीन नेगी ने अपने संबोधन में सबका धन्यवाद करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों की जागरूकता से ही कई अपराधों पर लगाम लगाए जा सकते हैं।उन्होंने कहा कि बाहरी अपरिचित लोगों का सत्यापन अवश्य करना होगा।बताया कि जो नेपाल मूल के चोर पकडे गये हैं उनका सत्यापन नहीं कराया गया था और ऐसा नहीं करने पर दस हजार रुपए का अर्थदंड का कानूनन प्रावधान है।

इसबीच कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हिंदू नव संवत्सर को मनाए जाने को हासिये पर धकेलने में विदेशी आक्रांताओं ने अपनी पाश्चात्य संस्कृति को हिंदुस्तान पर थोपने में बहुत बडी सफलता प्राप्त की थी,जिसे अब भूलकर हिंदू रीति रिवाजों और नव संवत्सर को मनाने की परंपरा फिर से बढावा देने की जरूरत है।वक्ताओं ने हा कि हिंदू नव संवत्सर चैत्र माह के नवरात्र के प्रथम दिन से प्रारम्भ होता है जब प्रकृति भी रंग बिरंगे फूलों व हरियाली से लकदक होकर स्वागत के लिए आतुर रहती है।सभी वक्ताओं ने कहा कि ऐसी समृद्ध संस्कृति को त्याग कर हमने पाश्चात्य संस्कृति को अपनया है जिसे अब फिर से स्थापित करने की जरुरत है।

और पढ़े  नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- बंशीधर:मैं रिटायर नहीं, मैं चाहता हूं मेरे बेटे को टिकट मिले, विधायक के बयान ने बढ़ाया सियासी पारा

    Spread the love

    Spread the loveकालाढूंगी विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत एक बार फिर अपने तेवरों से सुर्खियों में हैं। मीडिया को दिए एक बयान में उन्होंने कहा कि…


    Spread the love

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *