CBI कार्यवाही से तमतमाई ममता सीधे पहुंची CBI के दफ्तर, नारदा केस में उनके मंत्री के खिलाफ कार्रवाई शुरू

बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार बनते ही नारदा केस में उनके मंत्री के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आज सीबीआई के अधिकारी फिरहाद हकीम के आवास पर पहुंचे और घर की तलाशी करने लगे। इसके बाद फिरहाद हकीम को सीबीआई दफ्तर पूछताछ के लिए ले आए।

अपने नेताओं पर सीबीआई की कार्रवाई के बाद अब सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीबीआई के दफ्तर पहुंच गई हैं। ममता बनर्जी ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए सीबीआई के अधिकारियों से कहा कि मुझे भी गिरफ्तार कर लीजिए।

सीबीआई नारदा स्टिंग मामले में आरोपी फिरहाद हकीम को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। इसके अलावा बंगाल सरकार में मंत्री सुब्रत मुखर्जी और विधायक मदन मित्रा के घर पर भी छापा मारा और उन्हें सीबीआई दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया। इसके अलावा पूर्व मेयर सोवन चटर्जी पर भी कार्रवाई की गई है।

और पढ़े  अंकित बालियान हत्याकांड: 'चुप हूं, इसका मतलब यह नहीं कि...', इसलिए तो न लिखी अंकित की हत्या की पटकथा
  • Related Posts

    रेस्तरां में खाना और हवाई सफर हुआ महंगा: कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के बढ़े दाम, कांग्रेस ने PM मोदी पर कसा तंज

    कांग्रेस ने कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “जनता पर ‘महंगाई मैन’ मोदी का…

    भारत की जीडीपी 7.8% बढ़ी: PM मोदी बोले- यह सामूहिक संकल्प-मेहनत का नतीजा,आत्मनिर्भर बनना जरूरी

    प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक विकास दर को लेकर देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो साझा करते हुए कहा कि…