बाबा विश्व नाथ की नगरी बनारस में विश्व का सबसे बड़े अनुष्ठान होगा कल, हनुमान चालीसा का होगा सवा पांच लाख पाठ

महामारी कोरोना से निजात दिलाने के लिए श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कुटुंब प्रबोधन गतिविधि ने विश्व के सबसे बड़े सामूहिक अनुष्ठान का संकल्प लिया है। श्री हनुमान चालीसा का यह अनुष्ठान 18 मई सुबह 8:30 बजे से आरंभ होगा।
इसके लिए देश भर के संत-महात्मा, उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोगों से आह्वान किया है कि इस महामारी से मानव समाज की रक्षा के लिए वह संकटमोचन हनुमान जी से प्रार्थना करें। कुटुंब प्रबोधन के प्रांत संयोजक डॉ. शुकदेव त्रिपाठी ने बताया कि अनुष्ठान के लिए सभी धर्मावलंबियों, पीठाधीश्वर,  मनीषियों, आचार्यों, समाजसेवी संस्थाओं तथा गणमान्य लोगों ने समर्थन एवं आशीर्वाद प्रदान किया है।
जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, जितेंद्रानंद, कैवल्य दास, संत ब्रज चैतन्य महाराज, गायत्री परम संत सिद्धेश्ररानंद महराज, जगतगुरु स्वामी रामकमल दास वेदांती, स्वामी शंकरानंद महराज, दयाशंकर मिश्र, आरके चौधरी, मोहिनी झंवर, प्रेम मिश्रा, केशव जालान, जगतगुरु दंडी स्वामी अनंतानंद सरस्वती महाराज, कथावाचक शान्तनु महाराज ने आह्वान किया है।

और पढ़े  2026 छठ- उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा, प्रधानमंत्री बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव
  • Related Posts

    पुलवामा में मारा गया लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी: अरुणाचल से शाह का बयान, कहा- सिर्फ विदेशी आतंकवादी बचे

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक सदस्य के एनकाउंटर में मार गिराया। इसके जाने के बाद, कश्मीर घाटी में…

    आईआईटी खड़गपुर के दीक्षांत समारोह में PM मोदी, बोले- देश की उपलब्धियों में संस्थान की बहुत बड़ी भूमिका

    नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में पहुंच गए हैं। इसके बाद वे बिहार के वैशाली…