इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, हताहतों की संख्या बढ़कर 248 पहुंची

Spread the love

 

इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी से तबाह हुए कई इलाकों में पीड़ितों तक पहुंचने के लिए शनिवार को बचावकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारियों के मुताबिक, इस आपदा में अब तक 248 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

राहत विमान की मदद पहुंचाई जा रही सहायता
वहीं बाढ़ और भूस्खलन की वजह से क्षतिग्रस्त सड़कों और संचार लाइनों के कारण कई इलाके बड़े पैमाने पर कट गए हैं। उत्तरी सुमात्रा प्रांत के मध्य टापानुली जिले और क्षेत्र के अन्य जिलों में राहत विमान की मदद से सहायता और आपूर्ति पहुंचाया जा रहा है।

सड़कों व संचार व्यवस्था ठप, राहत अभियान में मुश्किल
उत्तरी सुमात्रा पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार सड़कों, बिजली और फोन नेटवर्क के पूरी तरह बंद होने के कारण बचाव दलों को बड़ी परेशानी हो रही है। आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि अब तक करीब 8,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, लेकिन कई मार्ग बंद होने के चलते राहत सामग्री अब हेलीकॉप्टर से भेजी जा रही है।

सबसे ज्यादा नुकसान सिबोल्गा और सेंट्रल टापानुली में
आपदा प्रबंधन एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि सिबोल्गा और सेंट्रल टापानुली जैसे क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘अभी वहां पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है। संचार पूरी तरह बंद है। हम उन इलाकों के लोगों से संपर्क भी नहीं कर पा रहे।’ रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में सेंट्रल टापानुली की एक पूरी परिवार भी शामिल है।

और पढ़े  सबसे बड़ा खुलासा: अमेरिका ने इस मुस्लिम देश के कहने पर किया ईरान पर अटैक, डबल गेम में मारे गए खामेनेई?

इंडोनेशिया के अन्य इलाकों में भी बाढ़
केवल नॉर्थ सुमात्रा ही नहीं, बल्कि वेस्ट सुमात्रा और आचेह प्रांतों में भी बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। इंडोनेशिया की सरकारी एजेंसी अंतारा ने बताया कि आचेह के 23 में से 10 जिलों में पानी भर गया है यह आपदा इंडोनेशिया में दुर्लभ माने जाने वाले ट्रॉपिकल साइक्लोन के कारण हुई है, जो सुमात्रा द्वीप से टकराया और मलक्का जलडमरूमध्य तक पानी फैला दिया। इंडोनेशिया में कई जगहों पर तेज बारिश अभी भी जारी है और प्रशासन जल्द से जल्द और ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की कोशिश कर रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    भारत-कनाडा के बीच ऐतिहासिक आर्थिक समझौता, यूरेनियम और परमाणु सहयोग पर क्या खास? जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveवैश्विक स्तर पर चल रही उथल-पुथल और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच, भारत ने कूटनीतिक और आर्थिक मोर्चे पर एक बड़ा कदम उठाया है। एक ओर…


    Spread the love

    Israel-Iran War-: कुवैत में अमेरिकी दूतावास में दिखा धुआं, चीन ने अमेरिका-इस्राइल हमलों की निंदा की

    Spread the love

    Spread the love पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर हवाई हमले किए थे, जिनमें ईरान के कई शहर निशाने पर…


    Spread the love