दर्दनाक हादसा- खाई में गिरी कार,2 की मौत, चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाले शव

Spread the love

 

 

 

देवप्रयाग पौड़ी मोटर मार्ग पर पयाल गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देर शाम की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही बाह बाजार देवप्रयाग थाना प्रभारी संदीप चौहान अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने यहां रेस्क्यू अभियान चलाया।

थानाध्यक्ष चौहान ने बताया कि देर शाम सूचना मिलने के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि देवप्रयाग से वापस लौटते समय ये दुर्घटना हुई है। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक मृतक का शव खाई से निकाल लिया गया है। जबकि दूसरे शव को बाहर निकालने का प्रयास अभी जारी है।

उन्होंने बताया कि घना जंगल और अंधेरा होने के कारण राहत एवं बचाव में पुलिस कर्मियों के शवों को सड़क तक लाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। थाना प्रभारी चौहान ने बताया कि मृतकों की पहचान राजेंद्र व जसपाल के रूप में हुई है। दूसरे शव को लाने का कार्य अभी चल रहा है।

Spread the love
और पढ़े  देहरादून: यूजेवीएनएल और यूपीसीएल के नए एमडी ने संभाली कुर्सी
  • Related Posts

    चम्पावत- पूर्णागिरि मेले में महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत, दर्शन कर लौट रही थी महिला 

    Spread the love

    Spread the loveमां पूर्णागिरि मेले में यूपी के जिला एटा की एक महिला श्रद्धालु की हालत बिगड़ गई। उसे काली मंदिर के पास स्वास्थ्य कैंप में लाया गया, जहां उसे…


    Spread the love

     हल्द्वानी- रक्षा मंत्री की जनसभा: CM धामी को कहा धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, विकास और सख्ती के लिए थपठापाई धामी की पीठ

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा : सीएम को धाकड़ नहीं धुरंधर धामी कहा, विकास और सख्ती के लिए पीठ थपठापाई केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय…


    Spread the love