पौड़ी : यमकेश्वर विधानसभा के अन्तर्गत प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कैबनेट. मंत्री धन सिह रावत ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पौड़ी : यमकेश्वर विधानसभा के अन्तर्गत प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कैबनेट. मंत्री धन सिह रावत ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मा. डॉ. धन सिंह रावत ने आज यमकेश्वर विकासखण्ड के अंतर्गत महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय विथ्यानी में उत्तर प्रदेश माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उत्तराखंड माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को समुचित व्यवस्था जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने कहा कि आयोजित कार्यक्रम में लोगों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था करें। उन्होंने महाविद्यालय की छात्राओं से मुलाकात कर पठन-पाठन की जानकारी ली। आयोजित बैठक के बाद मा. मंत्री, उत्तर प्रदेश मा. मुख्यमंत्री के पैतृक गांव पंचूर पहुंचे।

पौड़ी : यमकेश्वर विधानसभा के अन्तर्गत प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कैबनेट. मंत्री धन सिह रावत ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
यमकेश्वर विधानसभा के अन्तर्गत प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मा. मंत्री ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल में शौचालय, विधुत, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं पूर्व में ही पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कहा कि लोगों को आने-जाने हेतु अलग-अलग रास्ते बनाये, जिससे आम जनमानस को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि अतिथियों के लिए भव्य व सुन्दर मंच बनाये। मा. मंत्री ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के पैतृक गांव पंचूर पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना, साथ ही उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात भी की।
इस दौरान जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण कोटद्वार को निर्देशित किया कि प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु पूर्ण व्यवस्थाएं पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि महाविद्यालय में जाने वाले मार्ग का सुधारीकरण तथा शौचालय में जाने वाले मार्ग को बेहतर बनाना सुनिश्चित करे।

और पढ़े  हरिद्वार: अब कागजों पर सजेगी पड़ोसी हाथियों की दुनिया, वन्यजीव सप्ताह पर पहली बार की गई है ये खास पहल
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…