नोएडा- यूपी दिवस मेले का उद्घाटन: नहीं आए कैबिनेट मंत्री, मंच पर खाली पड़ी रही DM की कुर्सी, उठे सवाल

Spread the love

निवार को सेक्टर 33 स्थित शिल्प हाट में उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन आज यूपी के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार द्वारा होना था। लेकिन हर बार की तरह मंत्री कार्यक्रम में नहीं पहुंचे, ऐसे में सांसद डॉ महेश शर्मा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

आलम है कि प्रदेश सरकार के निर्देशन पर आयोजित हुए इस महत्वपूर्ण जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले की मुखिया जिलाधिकारी मेधा रूपम नहीं पहुंची। जबकि प्रशासनिक कार्यक्रम होने के नाते डीएम को यहां उपस्थित होना था, लेकिन मंच पर उनका नाम लिखा नेम प्लेट तो रखा दिखा लेकिन उनके लिए पूरे कार्यक्रम के दौरान कुर्सी खाली पड़ी रही। जबकि जिले स्तर पर उद्योग से लेकर घरेलू महिलाओं के स्वरोजगार में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहरवासियों को यहां सम्मानित करना है, तब भी डीएम कार्यक्रम से नदारद रहीं। ऐसे में सवाल उठता है कि सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देशन भी डीएम और मंत्री के सामने फीका पड़ गया।

 

युवराज की मौत के मामले में भी अब तक चुप हैं डीएम
17 जनवरी को युवराज मेहता की मौत में हुई प्रशासनिक लापरवाही के बाद से अब तक डीएम मेधा रूपम एक बार भी मीडिया के सामने नहीं आईं। स्थानीय लोगों के अनुसार यह भी एक प्रमुख कारण हो सकता है कि डीएम यहां नहीं पहुंची, कहीं उन्हें मीडिया का सामना न करना पड़ जाए।

यही कारण कैबिनेट मंत्री के न आने की वजह मानी जा रही है, जबकि मंत्री के सुबह तक आने की पूरी संभावना बनी हुई थी, लेकिन ऐन वक्त तक मंत्री जी का आना रद्द हो गया। दोनों के न आने का कारण अभी तक आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हो सका है।

और पढ़े  एक दुल्हन को लेने आ गए दो दूल्हे- बैंक्वेट हॉल के बाहर हो गया माहौल तनावपूर्ण, पुलिस आई तब जाकर हुआ ये फैसला

Spread the love
  • Related Posts

    रोडवेजकर्मियों की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायता राशि में हुई वृद्धि

    Spread the love

    Spread the loveरोडवेजकर्मियों की मृत्यु होने पर उनके अंतिम संस्कार के लिए दी जाने वाली सहायता राशि में वृद्धि की गई है। अब ऐसी स्थिति में 20 हजार रुपये की…


    Spread the love

    7 साल की उम्र में गवाएं दोनों हाथ, मुआवजे की आस में चली गई जान, अब हाईकोर्ट से आया फैसला

    Spread the love

    Spread the loveफरवरी 1997 में पप्पू सात साल का था। वह घर के बाहर खेल रहा था। बिजली विभाग की ओर से गली में सड़क पर ही ट्रांसफाॅर्मर रखा गया…


    Spread the love