अयोध्या: मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुआ उपचुनाव का एलान, इस तारीख को होगा मतदान, सियासी हलचल तेज

 

अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख का एलान हो गया है। मंगलवार को चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा कर दी। चुनाव आयोग ने कहा कि मिल्कीपुर में पांच फरवरी 2025 को मतदान होगा। वहीं आठ फरवरी 2025 को मतगणना होगी। मिल्कीपुर में चुनाव का एलान होने के साथ ही यूपी में सियासी पारा गर्म होने लगा है।

अयोध्या में लोकसभा सीट जीतने के बाद से जहां सपा फुल कान्फिडेंट है, वहीं भाजपा इस सीट पर जीत दर्ज करके हार की निराशा से उबरना चाहती है। वर्ष 2024 के नवंबर महीने में नौ सीटों पर हुए उपचुनाव में हार मिलने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने उपचुनाव न लड़ने का एलान कर दिया है। ऐसे में मिल्कीपुर में सत्तासीन भाजपा और सपा में सीधी टक्कर देखने को मिलेगी।

 

यूपी में सियासी हलचल तेज

दरअसल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर सीट से सपा के अवधेश प्रसाद ने जीत दर्ज की थी। वर्ष 2024 में पार्टी ने उन्हें अयोध्या संसदीय सीट से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया। इसमें भी अवधेश प्रसाद ने जीत हासिल की। इसके बाद मिल्कीपुर सीट से उन्होंने त्यागपत्र दे दिया। इससे यह सीट खाली हो गई थी। अब इस पर उपचुनाव का एलान हो गया है। इससे एक बार फिर यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है।

और पढ़े  बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…