नदी में बह गई कारोबारी की कार: मां की माैत…2 बच्चे समेत दंपती घायल, तीर्थ स्थल से दर्शन कर लाैट रहा था परिवार

Spread the love

 

 

राजस्थान के करौली जिले के श्री महावीर जी तीर्थ स्थल से दर्शन कर लाैट रहे फिरोजाबाद के उद्यमी परिवार की कार नदी के तेज बहाव में बह गई। इसमे 61 वर्षीय महिला की माैत हो गई। वहीं दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए।

महिला व उसके परिवार के पांच लोग इनोवा कार में सवार थे। कार को चालक सुरेश सक्सेना चला रहा था। गंभीर नदी के कॉजवे पर तेज बहाव था। उन्होंने बेरियर हटाकर कार को नदी के तेज बहाव को चीरकर निकालने की कोशिश की।
इसी दौरान तेज बहाव में कार बह गई। कार में सवार 61 वर्षीय मनोरमा जैन निवासी चौकी गेट, रसूलपुर की डूबने से मौत हो गई, जबकि उनका बेटा कांच उद्यमी अंकित जैन, बहू अंशुल, नाती कियान (3) और नातिन अद्विका (6) घायल हो गए हैं।

सभी लोग भगवान महावीर स्वामी के दर्शन कर शांतिवीर नगर की ओर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही उनके रिश्तेदारों व परिवार में मातम पसर गया। परिवार के लोग राजस्थान के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार सुबह आज मनोरमा जैन का शव उनका लाया जाएगा।

मृतका मनोरमा के देवर संजय जैन बल्ले ने बताया कि भाभी मनोरमा अपने परिवार सहित बुधवार को महावीर जी तीर्थ स्थल पर दर्शन को गईं थीं। वहां से सभी लोग शांतिवीर नगर दर्शन को जा रहे थे। पुलिस से जानकारी मिली है कि बृहस्पतिवार को गंभीर नदी के कोजवे पर 6 फीट से अधिक पानी बह रहा था।

शांतिवीर नगर की ओर जाने के दौरान चालक सुरेश सक्सेना ने कार को निकालने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण कार बह गई। हादसे के समय मौजूद ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाई। कार में फंसे भतीजे कांच उद्यमी अंकित जैन, बहू अंशुल, नाती कियान (3) और नातिन अद्विका (6) और चालक सुरेश सक्सेना को बाहर निकाल लिया।

और पढ़े  अचानक क्यों महंगी हो रही चीनी? 65 रुपये किलो तक पहुंचा भाव, क्या होगा असर?

मनोरमा जैन कार के साथ करीब 250 मीटर तक बह गईं। ग्रामीणों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अंकित जैन सहित सभी घायलों को हिंडौन जिला अस्पताल में पुलिस की ओर से भर्ती कराया गया। संजय जैन ने बताया कि परिवार के सदस्य भाभी मनोरमा का शव लेने के लिए राजस्थान गए हैं।

उद्यमियों में शोक की लहर
कांच उद्यमी अंकित जैन के परिवाक के साथ हुए इस हादसे की सूचना पाते ही जिले के उद्यमियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। लोगों ने उनके घर जाकर परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की और सांत्वना दी। उद्यमी संजय जैन घंटू, मुकेश बंसल टोनी, बिन्नी मित्तल, हनुमान प्रसाद गर्ग, आलोक अग्रवाल, हरिओम बंसल आदि उद्यमियों ने शोक संवेदना जाहिर की।


Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़ से तबाही: 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी पर्यटक लापता,7 की मौत, कई गांव तबाह

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें सात लोगों की शव मिले हैं। वहीं, 384 यात्रियों लापता है, जिनमें 291 विदेशी नागरिक…


    Spread the love

    टीएमसी के बागी सांसदों की बढ़ीं मुश्किलें, लोकसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा सचिवालय ने TMC के 20 बागी सांसदों को अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर अयोग्यता याचिकाओं पर नोटिस भेजकर सात दिनों में जवाब मांगा है। इन सांसदों…


    Spread the love