Bus Accident: आंध्रप्रदेश में भीषण बस हादसे में 9 लोगों की मौत,अल्लूरी सीता रामाराजू में पलटी गाड़ी

Spread the love

आंध्र प्रदेश में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। हादसा अल्लूरी सीताराम राजू जिले में हुआ। जानकारी के मुताबिक चित्तूर जिले से आ रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। निजी बस चित्तूर-मारेदुमिल्ली घाट रोड पर खाई में जा गिरी। जिस वक्त ये भयानक हादसा हुआ, उस सयम यात्री नींद में थे।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। जिस बस में हादसा हुआ, वह यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। बताया जा रहा है कि बस भद्राचलम के एक मंदिर में दर्शन करने के बाद अन्नावरम जा रही थी।

 

बस में 37 लोग थे सवार
अधिकारियों के अनुसार चित्तूर जिले से दो ड्राइवरों सहित 37 लोगों का एक समूह तीर्थयात्रा पर था। हादसे को लेकर पुलिस को संदेह है कि चालक तुलसिपाका के पास नौवें मील के पत्थर पर तीखे मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और सुरक्षा दीवार से टकरा गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना स्थल पहाड़ियों पर थी, जहां मोबाइल नेटवर्क कवरेज उपलब्ध नहीं है, इसलिए सूचना को मोथुगुंटा के अधिकारियों तक पहुंचने में कुछ समय लगा, जो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

अधिकारियों ने घायलों को चिंतूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अब तक नौ शव बरामद किए गए हैं और अधिकारियों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। वहीं मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला अधिकारियों को घटनास्थल पर तुरंत पहुंचने और पीड़ितों को हर संभव सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया।

और पढ़े  प्रधानमंत्री मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा- करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात देंगे, सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन भी होगा

आंध्रा सीएम नायडू ने जताया दुख
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दुर्घटना को लेकर एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, ‘अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में चित्तूर के पास तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक प्राइवेट बस के एक्सीडेंट ने हमें झकझोर रख दिया है। यह दुख की बात है कि इस हादसे में कई जानें चली गईं। मैंने अधिकारियों से हादसे के बारे में बात की और पीड़ितों को दी जा रही मदद का विवरण जाना। मैंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर मेडिकल मदद दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। हम मृतकों के परिवारों की पूरी मदद करेंगे।’


Spread the love
  • Related Posts

    जारी है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए ग्रहण काल में क्या करें और राशियों पर कैसा होगा असर

    Spread the love

    Spread the love     साल का पहला चंद्र ग्रहण जारी है। ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से हो चुका है। यह ग्रहण शाम 6 बजकर 47…


    Spread the love

    नितिन नवीन समेत BJP के नौ राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी देखें

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसके बाद उनकी आवाज संसद से पूरे देश में सुनी जाएगी।…


    Spread the love