बसपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए घोषित किए 88 प्रत्याशी, 40 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की

Spread the love

 

सपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 88 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। उन्होंने प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए नामांकन का अंतिम दिन है। बाकी प्रत्याशियों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी।

यहां देखें प्रत्याशियों की सूची:




ये होंगे स्टार प्रचारक:


 

सुभासपा ने भाजपा से किया किनारा, उतारे अपने प्रत्याशी

इसके एक दिन पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीति एनडीए से किनारा कर लिया है। यूपी सरकार में शामिल होने के बाद भी बिहार के चुनाव में सुभासपा ने बुधवार को पहले चरण में 47 विधानसभा सीटों पर अपने सिंबल पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है और बृहस्पतिवार शाम को दूसरी सूची भी जारी करने की तैयारी है।

बता दें कि सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर बीते दो साल से बिहार चुनाव की तैयारी कर रहे थे और लगातार रैली और जनसभा भी कर रहे थे। इसी आधार पर उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से बिहार में एक दर्जन से अधिक सीटों पर दावेदारी भी कर रखा था। लेकिन भाजपा ने हाल में ही बिहार चुनाव के लिए सहयोगी दलों के बीच सीटों का बंटवारा किया है, इसमें सिर्फ बिहार की स्थानीय दलों को ही हिस्सेदारी दी गई है। वहीं, सुभासपा को एक भी सीट नहीं दिया गया है। काफी इंतजार के बाद राजभर ने बिहार में एनडीए से गठबंधन तोड़ते हुए अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

और पढ़े  उत्तर रेलवे: तीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें रद्द, रक्षा बंधन पर दिल्ली से कई शहरों के लिए चलेंगी विशेष गाड़ियां

इसी कड़ी में सुभासपा अध्यक्ष ने 47 सीटों पर उम्मीदवार उतार कर गठबंधन में किनारा कर लिया है। पार्टी अध्यक्ष का कहना है कि हमने तो पूरी कोशिश थी, लेकिन हमारी मांग पर किसी ने गौर नहीं किया। अंततः हमें अकेले दम पर चुनाव लड़ने के फैसला लेना पड़ा।


Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़ से तबाही: 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी पर्यटक लापता,7 की मौत, कई गांव तबाह

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें सात लोगों की शव मिले हैं। वहीं, 384 यात्रियों लापता है, जिनमें 291 विदेशी नागरिक…


    Spread the love

    टीएमसी के बागी सांसदों की बढ़ीं मुश्किलें, लोकसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा सचिवालय ने TMC के 20 बागी सांसदों को अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर अयोग्यता याचिकाओं पर नोटिस भेजकर सात दिनों में जवाब मांगा है। इन सांसदों…


    Spread the love