बीएसएनएल 5G: इस कंपनी ने शुरू की सिम कार्ड की होम डिलीवरी, आप भी ऐसे करें सकते है ऑर्डर

Spread the love

 

 

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों के लिए लगातार बेहतरीन सेवाएं और ऑफर ला रहा है। अब BSNL ने एक नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत ग्राहक अपने घर बैठे BSNL सिम कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं और वह सिम सीधे घर पर डिलीवर हो जाएगा। यह सुविधा BSNL द्वारा हैदराबाद में अपने 5G नेटवर्क के सॉफ्ट लॉन्च के बाद शुरू की गई है।

अब घर बैठे करें सिम ऑर्डर, वेबसाइट से पूरा करें KYC

BSNL ने एक खास वेबसाइट लॉन्च की है, जहां ग्राहक खुद ही ऑनलाइन KYC (Know Your Customer) प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए आपको https://sancharaadhaar.bsnl.co.in/BSNLSKYC/ लिंक पर जाना होगा। यह सेवा प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों कनेक्शन के लिए उपलब्ध है। ग्राहक को अपना पिनकोड, नाम और एक वैकल्पिक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आप चुन सकते हैं कि यह सिम आपके लिए है, परिवार के किसी सदस्य के लिए या किसी अन्य व्यक्ति के लिए।

प्रोसेस पूरा करने के बाद OTP से वेरिफिकेशन

जानकारी सबमिट करने के बाद आपके दिए गए वैकल्पिक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। OTP वेरिफिकेशन के बाद आपका सिम ऑर्डर प्रोसेस हो जाएगा। यदि सिम ऑर्डर या KYC प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की समस्या आती है तो BSNL के हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1503 पर संपर्क किया जा सकता है।

आपको बताते चलें कि BSNL अपने 4G और 5G नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रहा है। कंपनी का लक्ष्य है कि जून 2025 तक पूरे देश में 1 लाख 4G साइट्स चालू हो जाएं। इसके अलावा 5G सेवाओं का विस्तार भी जल्द ही किया जाएगा। BSNL ने हाल ही में चुनिंदा शहरों में Q-5G FWA (Fixed Wireless Access) सेवा भी शुरू की है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹999 प्रति माह है और इसमें 100 Mbps तक की स्पीड मिलती है।

 

और पढ़े  PM Modi- आज से इस्राइल दौरे पर PM मोदी, 71 हजार करोड़ के रक्षा सौदों पर टिकीं निगाहें

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    ट्रंप बोले- अगर मैं दखल न देता तो जा सकती थी पाकिस्तानी PM की जान

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी संसद में संबोधन देते हुए भारत और पाकिस्तान संघर्ष पर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि अगर उन्होंने…


    Spread the love

    हिसार के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पर GST व इनकम टैक्स टीम की रेड, मंत्री अनिल विज कर चुके हैं दौरा

    Spread the love

    Spread the loveसेक्टर-14 में स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार सुबह करीब 6 बजे इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी शुरू की। सूत्रों के अनुसार, यह रेड इनकम टैक्स…


    Spread the love