हैवानियत: ट्यूशन जा रही 6 वर्षीय मासूम से गंदी हरकत, फिर गुप्तागों को काटा, नहीं आया रहम

गरा जगनेर सड़क स्थित थाना मलपुरा क्षेत्र के एक गांव में एक मनचले युवक पर आरोप है कि उसने अपने ही गांव की ट्यूशन पढ़ने जा रही कक्षा 2 की छात्रा के साथ टेंपो में ले जाकर गलत हरकत करते हुए गुप्तांग को काट दिया है। दो दिन बाद परेशानी होने पर छात्रा ने जब अपनी मां को बताया तो रविवार को पुलिस से शिकायत की गई है।

कक्षा 2 की छात्रा शुक्रवार को ट्यूशन पढ़ने जा रही थी, वह जैसे ही रास्ते में जा रही थी तभी गांव के एक मनचले ने उसे पकड़ कर पास खड़े टेंपो में ले गया, जहां छात्रा से गलत हरकत करते हुए उसके गुप्तांग को काट लिया है और छात्रा को धमकी दी घर ना बताएं। 6 वर्षीय छात्रा के जब परेशानी हुई तो रविवार की शाम को उसने अपनी मां को बताया परिवार के सभी लोग जब घर पर रात्रि को पहुंचे तो छात्रा और उसकी मां ने पूरी बात बताई।

 

छात्रा की शिकायत पर जब परिजन उस मनचले की तलाश में निकले तो वह गली में घूमता हुआ दिखाई दिया। बालिका ने उसे पहचान लिया। शिकायत करने पर बताया जा रहा है उसके घरवालों ने पीड़ित परिवार पर पथराव कर दिया। फिर परिवार ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। थाना मलपुरा प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  पद्मश्री प्रो. टीके लहरी को मारा थप्पड़: एसोसिएट प्रोफेसर ने गाली दी, निदेशक-एमएस ने जाना हाल
  • Related Posts

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…

    यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में

    बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने अपने खिलाफ हुई साजिश में कुछ पार्टी पदाधिकारियों की भूमिका का जिक्र किया। सूत्रों…