Broken Marriage: रात को हनीमून पर कुछ इस तरह घटी घटना,केवल 7 दिन में ही टूट गई शादी,दर्ज हुआ मुकदमा |

Broken Marriage: रात को हनीमून पर कुछ इस तरह घटी घटना,केवल 7 दिन में ही टूट गई शादी,दर्ज हुआ मुकदमा |

उत्तरप्रदेश –

आगरा में अपर परिवार न्यायाधीश-3 प्रदीप कुमार मिश्रा ने पति द्वारा प्रस्तुत याचिका स्वीकृत की। याचिका के आधार पर उसके विवाह विच्छेद करने के आदेश पारित कर दिए। इसके साथ ही वादनी के भरण पोषण के लिए वादी से उसे एकमुश्त छह लाख रुपये दिलाने के भी आदेश दिए।
मामला कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर का है। यहां के निवासी रेलवे कर्मी ने हिन्दू विवाह अधिनियम की धारा 13 के तहत कोर्ट में विवाह विच्छेद याचिका प्रस्तुत की। बताया कि उसकी शादी जयपुर की एक युवती के साथ हुई थी। इसके बाद पति पत्नी दोनों हनीमून के शहर से बाहर गए। वहां पति ने पत्नी को खूब घुमाया फिराया, खिलाया इसके बाद भी दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

हनीमून से लौटने के बाद पत्नी दसई की रस्म के लिए अपने मामा के लड़के के साथ मायके जयपुर चली गई। कुछ दिनों के बाद वादी पत्नी को लेने ससुराल जयपुर गया। मायके से पत्नी ने पति के साथ आने से साफ मना कर दिया। पत्नी कहा कि ना तुम्हारा घर ना मोहल्ला, ना ही तुम्हारा शहर पसंद है। जहां तुम्हारी जैसी छोटी सोच वाले लोग रहते हैं। वह आगरा नहीं जाएगी।

कहा कि पति को उसके साथ रहना हैं तो जयपुर में ही रहना होगा। वह अपने माता पिता को छोड़कर यहीं रहे। पत्नी के माता-पिता उसे समझाया तो वह पति के साथ आगरा आने को तैयार हो गई। ससुराल आने के बाद पत्नी का व्यवहार और बदल गया। उसने घर में सबसे लड़ना झगड़ना शुरू कर दिया। हमेशा फोन पर किसी युवक से बात करती रहती थी।

और पढ़े  यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत

इसके कुछ समय बाद पत्नी समस्त जेवर लेकर मायके चली गई। जयपुर में जाकर अपने पति व अन्य ससुरालीजन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा भी दर्ज करा दिया। वादी ने अधिवक्ता शैलेंद्र पाल सिंह, शुभम पाल सिंह के माध्यम से याचिका प्रस्तुत करने पर अपर परिवार न्यायाधीश प्रदीप कुमार मिश्रा ने वादी का वाद स्वीकृत कर विवाह विच्छेद के आदेश पारित कर दिए।

  • Related Posts

    अयोध्या- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का स्वागत करते भाजपा नेत्री स्वाति सिंह

           असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत…

    यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत

    उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार थार कार…