ज्ञानवापी केस:- सुप्रीम कोर्ट ने दी हरी झंडी जारी रहेगा ज्ञानवापी परिसर में ASI सर्वे, खारिज हुई मुस्लिम पक्ष की याचिका ।।

Spread the love

ज्ञानवापी केस:- सुप्रीम कोर्ट ने दी हरी झंडी जारी रहेगा ज्ञानवापी परिसर में ASI सर्वे, खारिज हुई मुस्लिम पक्ष की याचिका ।।

ज्ञानवापी परिसर के वैज्ञानिक सर्वेक्षण को सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिल गई है। शीर्ष कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के वैज्ञानिक सर्वेक्षण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। मुस्लिम पक्ष की ओर से सर्वे की इजाजत देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एएसआई ने स्पष्ट किया है कि पूरा सर्वेक्षण बिना किसी खोदाई और संरचना को बिना कोई नुकसान पहुंचाए पूरा किया जाएगा।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वैज्ञानिक सर्वेक्षण की पूरी प्रक्रिया बिना तोड़फोड़ वाली पद्धति से संपन्न की जाएगी। शीर्ष कोर्ट ने हाईकोर्ट के निर्देश को दोहराते हुए कहा कि सर्वेक्षण के दौरान कोई खोदाई नहीं होगी। इससे पहले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने एएसआई के हलफनामे पर ध्यान दिया कि वह अपने सर्वेक्षण के दौरान कोई खोदाई नहीं कर रहा है और दीवार आदि के किसी भी हिस्से को नहीं छुआ जाएगा।
कोर्ट ने पूछा कि उसे इस स्तर पर वैज्ञानिक सर्वेक्षण में हस्तक्षेप क्यों करना चाहिए? अयोध्या मामले में भी ASI ने सर्वेक्षण किया था। एएसआई के सर्वे से दिक्कत क्या है? इस पर मस्जिद पैनल ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि एएसआई सर्वेक्षण का इरादा इतिहास में यह जानने का है कि 500 साल पहले क्या हुआ था, यह अतीत के घावों को फिर से खोल देगा।

और पढ़े  दुबई में बैठकर UP में आतंकी साजिश, सरगना का प्रत्यर्पण बड़ी चुनौती, हमले के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट

Spread the love
  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने दिया आदेश- अतीक के बेटे उमर को छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए मिली पैरोल

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद हाईकोर्ट ने भाई अबान अहमद की मिट्टी में शामिल होने के लिए जेल में बंद अली अहमद और उमर अहमद को पैरोल पर रिहा करने का आदेश…


    Spread the love

    BJP नेता को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, महिला-अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveअलीगढ़ में भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए। इसके बाद वीडियो…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *