ज्ञानवापी केस: सर्वे का दूसरा दिन- आज दूसरे दिन का सर्वे हुआ पूरा,हिंदू पक्ष ने किया दावा- तहखाने से मिले है मूर्तियों के अवशेष

ज्ञानवापी केस: सर्वे का दूसरा दिन- आज दूसरे दिन का सर्वे हुआ पूरा,हिंदू पक्ष ने किया दावा- तहखाने से मिले है मूर्तियों के अवशेष

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ज्ञानवापी के दूसरे दिन का सर्वे शुरू किया। सुबह 8 बजे से शुरू हुई सर्वे की प्रकिया दो चरणों में शाम करीब सवा पांच बजे तक चली। शनिवार को मुस्लिम पक्ष भी कार्रवाई में शामिल रहा। विश्वनाश मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।

दूसरे दिन का सर्वे हुआ पूरा-
ज्ञानवापी परिसर में दूसरे दिन का सर्वे पूरा हो चुका है। आज मुस्लिम पक्ष भी सर्वे के दौरान मौजूद रहा। सुबह 8 बजे से सर्वे की कार्रवाई शुरू हुई थी। वादिनी चार महिलाओं के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि नंदी के सामने जो व्यास जी का तहखाना है, वहां से मूर्तियों के अवशेष मिले हैं। एएसआई गहराई से अध्ययन करते हुए बारीकी से सर्वेक्षण कर रही है। मुस्लिम पक्ष ने पूरी तरह से सहयोग किया। यह सर्वेक्षण बीते वर्ष मई में हुए अधिवक्ता आयुक्त की कमीशन की कार्रवाई से बहुत ही अलग है। इसका स्वरुप व्यापक है और यहां सब कुछ वैज्ञानिक पद्धति से हो रहा है।

<strong>ज्ञानवापी केस: सर्वे का दूसरा दिन- आज दूसरे दिन का सर्वे हुआ पूरा,हिंदू पक्ष ने किया दावा- तहखाने से मिले है मूर्तियों के अवशेष</strong>

हिंदू मुस्लिम पक्ष से कुल 16 लोगों को मौजूद रहने की है इजाजत-
<strong>ज्ञानवापी केस: सर्वे का दूसरा दिन- आज दूसरे दिन का सर्वे हुआ पूरा,हिंदू पक्ष ने किया दावा- तहखाने से मिले है मूर्तियों के अवशेष</strong>
वाराणसी में ज्ञानवापी सर्वे चल रहा है। सर्वे के दौरान हिंदू मुस्लिम पक्ष से 16 लोगों को मौजूद रहने की इजाजत दी गई है। इन सभी के पास जिलाधिकारी वाराणसी का पत्र पहुंचा था। बता दें कि पहले दिन के सर्वे में मुस्लिम पक्ष मौजूद नहीं था।

और पढ़े  बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: दिल्ली-बदायूं हाईवे पर ईको पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत, तीन घायल

मूर्तियों के अवशेष मिलने का दावा-
मां शृंगार गौरी मुकदमे की वादिनी चार महिलाओं के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि नंदी के सामने जो व्यास जी का तहखाना है, वहां से मूर्तियों के अवशेष मिले हैं। हिंदू पक्ष की पैरोकार सीता साहू ने कहा है कि ‘एक मूर्ति मिली है। माप लिया गया है। घास साफ करके मूर्ति निकाली गई है। एएसआई की टीम अपना काम कर रही है। अब दो बजे के बाद सर्वे होगा।’
एएसआई गहराई से अध्ययन करते हुए बारीकी से सर्वेक्षण कर रही है। मुस्लिम पक्ष पूरी तरह से सहयोग कर रहा है। पश्चिमी दीवार को देख और समझ कर सर्वे के किए एक्सपर्ट्स की टीम लगी हुई है। यह सर्वेक्षण अधिवक्ता आयुक्त की कमीशन की कार्रवाई से बहुत ही अलग है। इसका स्वरूप व्यापक है और यहां सब कुछ वैज्ञानिक पद्धति से हो रहा है।
हिंदू पक्ष की वादिनी राखी सिंह के अधिवक्ता अनुपम द्विवेदी ने बताया कि आज मुस्लिम पक्ष पूरा सहयोग कर रहा है। मस्जिद का ताला खुलने के बाद पूरे परिसर का एएसआई की टीम बारीकी से निरीक्षण कर रही है। फोटोग्राफी और विदियोग्राफी का काम आज ज्ञानवापी के अंदर किया जा रहा है। एक-एक बात रिकॉर्ड में दर्ज की जा रही है। नंदीजी के सामने के तहखाने में गंदगी थी। एएसआई के कहने पर उसकी सफाई कराई जा रही है। एक मशीन के माध्यम से ज्ञानवापी परिसर की थ्री-डी इमेजिंग की जा रही है। ज्ञानवापी के अंदर-बाहर, ऊपर-नीचे हर जगह एएसआई के एक्सपर्ट दोनों पक्षों की मौजूदगी में आ-जा रहे हैं। दोनों पक्षों के सहयोग से सर्वे सही तरीके से आगे बढ़ रहा है।

  • Related Posts

    अयोध्या- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का स्वागत करते भाजपा नेत्री स्वाति सिंह

           असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत…

    यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत

    उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार थार कार…