बदरीनाथ हाईवे: 11 फीट के हिमखंड को काटकर बीआरओ ने बदरीनाथ हाईवे खोला, अब माणा रवाना होंगी टीमें

Spread the love

 

दरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से बर्फ हटाकर बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की मशीनें बदरीनाथ धाम तक पहुंच गई हैं। हनुमान चट्टी, रड़ांग बैंड और कंचन गंगा क्षेत्र में सात हिमखंडों को काटकर बीआरओ की पोकलेन और जेसीबी मशीनें बदरीनाथ धाम पहुंच गई हैं। अब रविवार को आपदा प्रबंधन और एसडीआरएफ की टीमें माणा गांव पहुंच जाएंगी।

बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में हिमखंड और बर्फ को काटकर बीआरओ की मशीनें बदरीनाथ हाईवे के सुचारु करने के बाद बदरीनाथ धाम पहुंच गई हैं। रडांग बैंड से करीब तीन किमी आगे गदेरे में करीब 11 फीट का हिमखंड हाईवे पर आया है।

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर नवनिर्मित पुस्ता धंसा

बिरही-निजमुला सड़क चौड़ीकरण को लेकर किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लग गए हैं। सड़क पर हाल ही में बनाया पुस्ता दो दिन की बारिश में धंस गया है। बिरही-निजमुला सड़क पर इन दिनों चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसके तहत हिल कटिंग के साथ पुस्ते लगाए जा रहे हैं। पीएमजीएसवाई की कार्यदायी संस्था की ओर से सड़क पर काम किया जा रहा है। दो दिन चमोली में हुई बारिश से इस सड़क पर गाड़ी गांव के पास घरसोड़ा धार में हाल ही में बनाया गया पुस्ता धंस गया है। पुस्ते पर भारी दरार आने से यहां पर सड़क बंद होने का खतरा बढ़ गया है।

सर्दियों की बारिश में सड़क का यह हाल हो गया है तो फिर बरसात में इसकी स्थिति और भी बदतर हो जाएगी। स्थानीय लोग सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। स्थानीय निवासी तारेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, अनुज सिंह, विरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह आदि का कहना है कि पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को सड़क की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच करनी चाहिए, ताकि सड़क की गुणवत्ता बनी रहे। उनका कहना है कि सड़क की हिल कटिंग भी मानकों के अनुसार नहीं की जा रही है।

और पढ़े  धामी सरकार ने जारी की दायित्वधारियों की दूसरी सूची, 7 और लोगों को सौंपी जिम्मेदारी

Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love