नैनीताल उधम सिंह नगर के लोकप्रिय सांसद अजय भट्ट द्वारा ऑक्सीजन प्लांट व अन्य उपकरण के के लिए स्वीकृत किए 1 करोड़ 6 लाख….

हल्द्वानी- कोरोना महामारी के इस दौर में नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद आदरणीय अजय भट्ट जी ने त्वरित निर्णय लेते हुए सराहनीय कार्य किया है उन्होंने नैनीताल जिले के लोगों के लिए बड़ी राहत प्रदान करते हुए तत्काल सांसद निधि से ₹1 करोड़ 6 लाख रुपए ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजन प्लांट सहित 2000 ऑक्सीमीटर खरीदने के लिए जिलाधिकारी नैनीताल को जारी किए हैं। जिससे कि इस महामारी के दौर में जिले के गरीब संक्रमित मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।

सांसद अजय भट्ट जी ने कोरोना महामारी के मद्देनजर नैनीताल जिले में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए ₹45 लाख रुपए ऑक्सीजन प्लांट के लिए स्वीकृत किए हैं इसके साथ ही 300 डी टाइप जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने के लिए 45 लाख रुपए आवंटित किए हैं साथ ही 16 लाख रुपए की लागत से 2000 पल्स ऑक्सीमीटर खरीदने के लिए जिलाधिकारी नैनीताल को पत्र लिखकर तत्काल धनराशि अवमुक्त की है।

गौरतलब है कि सांसद अजय भट्ट जी लगातार अस्पतालों की स्थिति और कोविड-19 के लिए आवश्यक उपकरणों की जरूरत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं उन्होंने जिले में आवश्यकता को देखते हुए तत्काल धनराशि आवंटित करने का सराहनीय कार्य किया है इससे पूर्व भी सांसद अजय भट्ट जी ने आवश्यकता पड़ने पर न सिर्फ एंबुलेंस की व्यवस्था की बल्कि पिछले वर्ष भी सांसद निधि का इस्तेमाल कोविड-19 से लोगों की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास के लिए किया गया।

और पढ़े  केदारनाथ सेंचुरी क्षेत्र: हेलीकॉप्टर के शोर से वन्यजीवों पर पड़ रहा असर, वन्यजीव प्रभाग करेगा अध्ययन
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…