पौडी- विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण

 

 

 

 

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मुख्यालय स्तर पर रांसी स्टेडियम के पास “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। प्रदेश के उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सहित अन्य अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। मंत्री, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, डीएफओ गढ़वाल ने देवदार व संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बांज के पौधे रोपे। यह वृक्षारोपण आगामी 20 जुलाई तक चलता रहेगा और 25 जुलाई को वृहद् स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम किया जायेगा। मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि जीवनदायिनी सांसें और शुद्ध जल पूरी तरह से पेड़ों पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने हेतु हर नागरिक का यह कर्तव्य बनता है कि वह पौधरोपण में सक्रिय भागीदारी निभाये।

हम सबका प्रयास धरती को शुद्ध, स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने की दिशा में एक सार्थक कदम है। उन्होंने भावी पीढ़ियों की चिंता करते हुए कहा कि आने वाले समय में ऑक्सीजन, पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की कमी न हो, इसके लिए आज वृक्षारोपण करना अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने जंगलों को आग से बचाने और प्राकृतिक संतुलन बनाये रखने की बात भी कही।

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत

और पढ़े  देहरादून: BJP पार्षद के घर लूट का नया खुलासा, अकेला नहीं था नौकर, रात एक बजे शुरू हुआ खेल
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…