बच्चों की सुरक्षा में बड़ी चूक-: ब्रिटिश सरकार ने Reddit पर लगाया ₹167 करोड़ का जुर्माना

Spread the love

 

ब्रिटेन की डेटा प्राइवेसी की निगरानी करने वाली संस्था ‘इन्फॉर्मेशन कमिश्नर्स ऑफिस’ (ICO) ने मंगलवार को रेडिट पर 1.45 करोड़ पाउंड (लगभग 20 मिलियन डॉलर या ₹167 करोड़) का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। जांच में पाया गया कि रेडिट 13 साल से कम उम्र के बच्चों की व्यक्तिगत जानकारी को “गैर-कानूनी” तरीके से इकट्ठा कर रहा था और उसका इस्तेमाल कर रहा था।

 

इन्फॉर्मेशन कमिश्नर जॉन एडवर्ड्स ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा, “प्लेटफॉर्म ने बच्चों का ऐसा डेटा इस्तेमाल किया जिसे वे बच्चे खुद न तो समझ सकते थे और न ही उस पर उनका कोई नियंत्रण था। इस लापरवाही के कारण बच्चे ऐसे कंटेंट के संपर्क में आ सकते थे जो उनके लिए हानिकारक हो सकता है। यह पूरी तरह अस्वीकार्य है।”

बढ़ती सख्ती की चपेट में अन्य प्लेटफॉर्म्स
ब्रिटेन का रेगुलेटर आजकल बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर काफी सक्रिय है। सिर्फ रेडिट ही नहीं, बल्कि इसी महीने ‘Imgur’ के मालिक मीडियालैब पर भी करीब ₹2.5 करोड़ का जुर्माना लगाया गया था। इसके अलावा, शॉर्ट वीडियो ऐप टिक-टॉक (TikTok) भी पिछले साल से रेगुलेटर की जांच के दायरे में है।

उम्र की जांच पर उठा सवाल
ICO का कहना है कि रेडिट वैसे तो 13 साल से कम उम्र के बच्चों को अनुमति नहीं देने का दावा करता है, लेकिन जुलाई 2025 से पहले उनके पास यूजर्स की उम्र जांचने का कोई प्रभावी जरिया ही नहीं था। जुलाई 2025 में कंपनी ने उम्र पूछना शुरू किया, लेकिन वह भी केवल ‘सेल्फ-डिक्लेरेशन’ (खुद बताना) पर आधारित है। रेगुलेटर का मानना है कि बच्चे आसानी से गलत उम्र बताकर इस सिस्टम को चकमा दे सकते हैं।

जॉन एडवर्ड्स के अनुसार, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की यह जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को जोखिमों से बचाएं, खासकर तब जब उनके डेटा का इस्तेमाल हो रहा हो। इसके लिए ‘एज एश्योरेंस’ के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए।

और पढ़े  गंगा एक्सप्रेसवे- 594 किमी का मेगा कॉरिडोर लोकार्पण को तैयार, देश का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट चार हिस्सों में पूरा

रेडिट ने क्या दी सफाई?
रेडिट इस जुर्माने के खिलाफ अपील करने की योजना बना रहा है। कंपनी का कहना है कि वे अपने यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा के प्रति समर्पित हैं। रेडिट ने एक बयान में कहा, “हम यूजर्स से उनकी पहचान उजागर करने वाली जानकारी नहीं मांगते क्योंकि हम उनकी प्राइवेसी का सम्मान करते हैं। रेगुलेटर का यह जोर देना कि हम हर यूजर की और ज्यादा निजी जानकारी इकट्ठा करें, हमारी प्राइवेसी नीति के खिलाफ है।”

फिलहाल, रेगुलेटर ने साफ कर दिया है कि वह रेडिट द्वारा बच्चों के डेटा को संभालने के तरीके पर अपनी कड़ी नजर बनाए रखेगा।


Spread the love
  • Related Posts

     राष्ट्रपति ट्रंप की मौजूदगी में चली गोली,पकड़ा गया हमलावर, ट्रंप बोले- सुरक्षाकर्मियों ने अच्छा काम किया

    Spread the love

    Spread the loveवॉशिंगटन के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस डिनर के दौरान अचानक हुई गोलीबारी ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। हालात बिगड़ते ही ट्रंप को तुरंत सुरक्षित स्थान…


    Spread the love

    झुग्गी-झोपड़ी में रहने और ईंट-भट्टे में काम करने वाले बच्चों पर फोकस करेगी सरकार, 1 मई से चलेगा अभियान

    Spread the love

    Spread the love प्रदेश में एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि 6 से 14 साल का…


    Spread the love